महिलाओं के लिए काम का कोई अंत ही नहीं होता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कोई ना कोई काम लगा ही रहता है जैसे झाड़ू – पोछा, खाना बनाना, कपड़े धोना, बच्चों को स्कूल भेजना, उनको पढ़ाना, घर के बुजुर्गों की देखभाल करना आदि और अगर कामकाजी महिला है तो ऑफिस के काम के साथ भी यह सारे काम करने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाएं तनाव से ग्रसित हो जाती है। उनके पास अपने लिए समय ही नहीं रहता है, यह बहुत गलत है। महिलाओं को अपने लिए समय निकालना चाहिए वरना उनका शरीर लंबे समय तक साथ नहीं देगा।
महिलाओं को योगा करना चाहिए, यह महिलाओं को तनाव से मुक्त रखेगा साथ ही शरीर में एनर्जी का संचार भी होगा। योगा सारी चुनौतियों से लड़ने में सक्षम है। महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या जैसे पीरियड्स में दिक्कत (दर्द), प्रेगनेंसी आदि में योगा करना बहुत लाभकारी होता है।
महिलाएं अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ चीजों का खास ध्यान रखे
- अक्सर महिलाएं काम निपटाने के चक्कर में अपना खाना समय पर नहीं खाती है या कभी-कभी खाती ही नहीं है जिसके कारण उनके स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। महिलाओं को सुबह समय पर पौष्टिक नाश्ता अवश्य खाना चाहिए तभी उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा।
- महिलाओं को बासी खाना नहीं खाना चाहिए।अक्सर महिलाएं रात का बचा खाना खाती रहती है पर ऐसा करने से वह बीमारियों को न्योता देती है, साथ ही इससे मोटापा भी बढ़ता है।
- महिलाओं को अपने दो खाने के बीच में कम से कम 6 घंटे का अंतर अवश्य रखना चाहिए ताकि खाना आराम से पच सके।
- अक्सर घर की जिम्मेवारियां उठाते हुए महिलाओं को काफी स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। स्ट्रेस कम करने के लिए योगा, डांस, जुंम्बा आदि का सहारा लेना चाहिए।

- महिलाओं को सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए ताकि उनके ब्लड में ऑक्सीजन की प्राप्त मात्रा बनी रहे।
- पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
- नींद पूरी होना बहुत आवश्यक है। यदि आप पूरी नींद नहीं लोगे तो आपका शरीर कमजोर हो जाएगा। आप शरीर में स्फूर्ति महसूस नहीं करोगे। इससे शरीर का मोटापा भी बढ़ेगा, साथ ही नींद पूरी न होने से कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें।

- रोज खाली पेट किशमिश का पानी पिए। रात को 7-8 दाने किशमिश के पानी में भिगो दे। सुबह उठकर किशमिश अच्छे से चबाकर खा ले और उसके पानी को पी ले इससे आपके शरीर का खून साफ हो जाएगा। जिसके कारण आपके चेहरे पर कील मुंहासे नहीं होंगे। आपकी त्वचा चमकदारऔर साफ हो जाएगी।
- सुबह-सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए गुनगुना पानी पिए। पानी के साथ मुँह की लार पेट में जाएगी तो पेट में एसिड नहीं बनेगा।
- जब भी पानी पिए, पानी घूंट-घूंट भर कर पिए। एक ही बार में एक साथ ना पिए।
- खाना खाते समय खाने के बीच में पानी न पिए। पानी खाना खाने के 1 घंटे बाद पिए ताकि खाना अच्छे से पच सके।
- सुबह खाली पेट चाय (बेड टी) ना पिए इससे पेट में एसिड बनता है जो की कई बीमारियों की जड़ होता है।
- महिलाओं को रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए ताकि किसी भी बीमारी का जल्दी पता चल सके।
- आजकल ब्रेस्ट कैंसर काफी महिलाओं को हो रहा है इसलिए समय-समय पर खुद अपनी ब्रेस्ट का निरीक्षण करना चाहिए, कहीं गांठ या कुछ दिक्कत लगे तो तुरंत डॉक्टर से आवश्यक सलाह ले।

- महिलाओं को जो 40 की उम्र से अधिक है, उन्हें समय-समय पर पेल्विक एग्जामिनेशन करवाना चाहिए। अक्सर महिलाओं को ओवरी, यूट्रस (गर्भाशय) में ट्यूमर हो जाता है। समय पर पता चलने से उसे बिना किसी शरीर को नुकसान पहुंचाए ठीक किया जा सकता है।
- डाइट में प्रोटीन और फाइबर अवश्य लेना चाहिए।
- रोज सुबह खाली पेट एक सेब अवश्य खाएं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, खून की कमी दूर होगी और आप ऊर्जा से भरे रहोगे।
- अनार में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसे अपने डाइट में शामिल करें।
- सर्दी में गाजर, चुकंदर, आँवला, टमाटर, अदरक, पालक आदि का जूस पिए। इससे आपको बहुत फायदा होगा।









Pingback: घरेलू औषधियों से स्वास्थ सुधारने के उपाय भाग 1