You are currently viewing दूध के साथ क्या खाना हानिकारक हो सकता है? – What Food Can Be Harmful With Milk?

दूध के साथ क्या खाना हानिकारक हो सकता है? – What Food Can Be Harmful With Milk?

दूध हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस आहार का हमारे जीवन में एक विशेष स्थान है। इससे हमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते है। हम सभी जानते हैं कि दूध हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ क्या खाना हानिकारक हो सकता है? जी हाँ कुछ चीजों का दूध के साथ सेवन करने से हमारे शरीर पर बूरा प्रभाव पड़ सकता है इसलिए हमे यह जानना जरूरी है की किस चीज का सेवन दूध के साथ या दूध पीने के एकदम बाद या पहले नहीं करना चाहिए।

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे की दूध के साथ कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए, ताकि आप इसके नुकसान से बच सके साथ ही साथ इसके लाभों को प्राप्त कर सके। इस लेख से विस्तार से जानेंगे की दूध के साथ क्या खाना हानिकारक हो सकता है?Milk glass with straw

दूध के साथ वर्जित खाद्य पदार्थ

ध्यान रहे :- दो ऐसी वस्तुओ को एकसाथ नहीं खाना चाहिए जिनका गुण और स्वाभाव एक दूसरे के विपरीत हो

  1. दूध के साथ दही लेना हानिकारक होता है। 
  2. दूध और नमक का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए दोनों के बीच में थोड़े समय का अंतर अवश्य रखे।  
  3. दूध के साथ मूली और मूली के पत्तो का सेवन भी वर्जित माना गया है। Radish Health Benefits
  4. कच्चे सलाद के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  5. सहजन की फली के साथ दूध मिलाकर सेवन करना भी वर्जित है। 
  6. करोंदे को भी दूध के साथ लेना हानिकारक माना जाता है। 
  7. खट्टी चीजे, खट्टे फल जैसे – इमली, कटहल, अनार, निम्बू , मौसमी, संतरा, अंगूर, खट्टा आम, अनानास, पपीता, जामुन जैसे खट्टी चीजों का दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। Citrus Fruits
  8. खरबूजे और दूध का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। 
  9. कई बार लोग मैंगो शेक की तरह दूध में बेल पत्थर के फल को मिलाकर इसका शेक जैसा बनाकर पीने लगते है जो की हानिकारक होता है दूध और बेल के शेक का सेवन कभी भी नहीं  करना चाहिए क्योकि आयुर्वेद के हिसाब से ये बहुत ही हानिकारक होता है अगर पीना ही है तो बेल के फल को पानी में अच्छे से मसल कर उसे छान कर पिए।Bael Fruit and Shake
  10. दूध के साथ कच्चा या पक्का कैसे भी नारियल का सेवन नहीं करना चाहिए नारियल को चबाते हुए दूध नहीं पीना चाहिए पर खीर बनाते हुए हम ऊपर से जो नारियल को कद्दूकस करके डालते है उस खीर का सेवन हम कर सकते है।Coconut Water and Giri
  11. सत्तू को दूध के साथ लेना नहीं चाहिए यह पचने में भारी होता है। 
  12. दूध के साथ मछली का सेवन बहुत ही खतरनाक माना गया है। 
  13. प्याज और दूध एक दूसरे के जानी दुश्मन है अगर इन्हें एक साथ खाया तो समझो कई बीमारियों को न्योता दिया जैसे त्वचा की बीमारी।

    Milk with Onion

निष्कर्ष:

दूध हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण आहार माना जाता है। दूध पीने से हमारे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन D और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते है। दूध को अलग अलग चीजों के साथ मिलाकर पिया जा सकता है जिससे इसकी शक्ति और भी ज्यादा बढ़ जाती है, पर दूध के साथ गलत खाद्य पदार्थों के कॉम्बिनेशन सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं जैसे स्किन प्रॉब्लम, एलर्जी, पाचन तंत्र की समस्याएं आदि। खट्टे फल, नमकीन खाद्य पदार्थ और मांस जैसे खाद्य पदार्थों का दूध के साथ, दूध पीने के एकदम बाद या पहले सेवन करने से बचना चाहिए।

अंत में, याद रखें कि किसी भी खाद्यान, भोजन या पदार्थ का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब उसका सेवन सही समय, मात्रा और कॉम्बिनेशन के साथ किया जाए। दूध को अपने आहार में अवश्य शामिल करें, लेकिन इसके साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बात का ध्यान अवश्य रखे तभी आप दूध सेवन का पूरा लाभ ले पाएंगे। यह छोटी-सी सावधानी आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकती है।

Leave a Reply