भारत की पौराणिक धरोहर में जब भी आयुर्वेदिक औषधियों की चर्चा होती है, तो शिलाजीत का नाम सबसे ऊपर आता है। यह एक ऐसी रामबाण औषधि है जिसका उपयोग हजारों वर्षों से किया जा रहा है। शिलाजीत का अर्थ होता है “शिला” यानी पत्थर और “जीत” यानी विजय। इसका नाम इसके उपयोग से ही पड़ा है, क्योंकि यह शरीर को जीत की ओर ले जाने में सहायक होती है।
शिलाजीत का सेवन औरते और पुरुष दोनों ही कर सकते है। वैसे तो लोग इसे केवल पौरुष शक्ति या सेक्सुअल पावर बढ़ाने वाला ही समझते है पर यह अपने अंदर बहुत सारे अन्य गुणों को भी समाए हुए है, जिनके बारे में हम इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। अगर कोई रोगी व्यक्ति इसका सेवन करता है तो यह उसको रोग से लड़ने और ठीक करने में मदद करती है और अगर स्वस्थ व्यक्ति इसका सेवन करता है तो यह उसके बल को बहुत बढ़ा देती है, आइए जानते है “शिलाजीत के औषधीय गुण क्या है?“
शिलाजीत के औषधीय गुण
मस्तिष्क के लिए लाभदायक
शिलाजीत का सेवन मस्तिष्क के
स्वास्थ (ब्रेन फंक्शन) को अच्छा करता है, हमारा दिमाग ठीक से काम करता है और इसके सेवन से हमारी याददाश्त बढ़ती है। बढ़ती उम्र के साथ हमारे मस्तिष्क में जो कमजोरी आने लगती है यह उसकी गति को कम कर देता है।
जवान बनाए रखने में सहायक
शिलाजीत हमारे शरीर के सभी दोषो को सामान्य बनाए रखता है, जिसके कारण उम्र बढ़ने की जो प्रक्रिया है वो धीमी हो जाती है साथ ही इसके एंटी एजिंग गुण के कारण हमारे शरीर का यौवन लम्बे समय तक बना रहता है और हम अपनी उम्र से अधिक जवान दिखाई देते है।
पुरुष की प्रजनन क्षमता और टेस्टोस्टेरोन के सुधार में सहायक
इसका सेवन पुरुषो में शुक्राणुओ की
कमी को दूर करके उन्हे बढ़ाता है साथ ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को भी बढ़ाता है जो की उम्र के साथ साथ कम होने लगते है इसलिए अपने सेक्सुअल स्वास्थ को बनाए रखने के लिए शिलाजीत का सेवन बहुत अच्छा होता है।
एनीमिया (खून की कमी) में लाभदायक
इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है जिसके कारण इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और एनीमिया से बचाव होता है। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। शिलाजीत का उपयोग महिलाओं के लिए खासकर बहुत अच्छा रहता है। उनको इसके सेवन से खून की कमी नहीं होगी।
शरीर की थकान को दूर करना
शरीर में जो हर समय थकान सी बनी
रहती है, किसी भी काम में मन नहीं लगता है और अपने अंदर एनर्जी लेवल कम लगता है इसके सेवन से वो सभी कमी दूर हो जाती है।
लिवर कैंसर से लड़ता है
शिलाजीत हमारे शरीर के लिवर कैंसर से भी लड़ता है इसके लगातार सेवन से लिवर कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
शिलाजीत के अन्य गुण
- शिलाजीत में कई महत्वपूर्ण खनिज तत्व जैसे कि आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और जिंक होते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक होते हैं।
- शिलाजीत में विभिन्न पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे कि विटामिन, खनिज तत्व, और एमिनो एसिड्स। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है और कई रोगों को दूर रखने में सहायक होता है।

- ज्वर (फीवर) के समय शिलाजीत का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है या अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हो तो भी इसका सेवन लाभदायक होता है।
- कई लोग होते है जिनका चेहरा सुजा सा रहता है या कई महिलाओ को डिलीवरी के बाद शरीर में सूजन आ जाती है उनके लिए यह बहुत लाभदायक होता है।
- मधुमेह रोगियों के लिए शिलाजीत बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे रोगियों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
- किडनी या मूत्र संबंधी जितने भी विकार है उन्हे ठीक करने में शिलाजीत विशेष रूप से उपयोगी है।
- मंद अग्नि को ठीक करती है।
- पेट के आस पास की चर्बी हटाने के लिए शिलाजीत का प्रयोग फायदेमंद होता है।

- शिलाजीत को बालों के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है, और यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है।
- टी. बी. के कारण अगर आपका शरीर कमजोर होता जा रहा है तो आपके लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी रहेगा।
- शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द हो उसको कम करने में यह योगदान देती है।
- जठर अग्नि से सम्बन्धित जो भी परेशानिया है उनके लिए यह फायदेमंद है।
- त्वचा सम्बन्धी (चर्म रोग) जो रोग होते है उनमें इसका सेवन लाभदायक है।
- शिलाजीत शरीर की आंतरिक शुद्धि के लिए भी उपयोगी होता है, और यह शरीर के अंदर जो विकार (टोक्सिन) है उन्हे दूर करने में मदद करता है।
- इसके सेवन से जब तक आप जियेंगे तब तक स्वस्थ जीवन जी सकते हो।
शिलाजीत का सेवन करने से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले वो आपका निरिक्षण करके आपको किस प्रकार इसका सेवन करना है सही तरीके से बता पाएगा।

Pingback: शिलाजीत: आपकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान
Pingback: सिंघाड़ा सेवन के फायदे