You are currently viewing घरेलू औषधियों से स्वास्थ सुधारने के उपाय भाग 2 – Ways To Improve Health With Home Remedies Part 2

घरेलू औषधियों से स्वास्थ सुधारने के उपाय भाग 2 – Ways To Improve Health With Home Remedies Part 2

घरेलू औषधियों से स्वास्थ सुधारने के उपाय भाग 1 में हमने ऐसे कुछ घरेलू औषधियों के बारे में जाना था, जो स्वास्थ्य सुधारने में हमारी मदद करती है। अब भाग 2 में हम और अधिक प्रभावी घरेलू औषधियों के बारे में जानेंगे, जिनका नियमित सेवन आपको निरोगी बनाए रखेगा। खाली पेट इन औषधियों का सेवन करने से इनके पोषक तत्व तेजी से शरीर में अवशोषित होते हैं और बेहतर परिणाम देते हैं।

यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए एक गाइड की तरह काम करेगी, जिसके माध्यम से आप जानेंगे कि छोटी-मोटी बीमारियों के लिए किचन में उपलब्ध साधारण चीजें, जैसे तुलसी, अदरक, हल्दी और शहद जैसे खाद्यान कैसे आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं। इस पोस्ट को पढ़ें और प्राकृतिक तरीके से अपनी सेहत को बेहतर बनाएं।

घरेलू औषधिया व उनके फायदे

Green Juice Benefits

  1. ग्रीन जूस डिहाइड्रेशन को कम करेगा।
  2. पाचन तंत्र मजबूत होगा।
  3. आपकी त्वचा चमकने लगेगी और आपके चहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा।
  4. हड्डियों को मजबूती मिलेगी।
  5. डायबिटीज की बीमारी में ग्रीन जूस लाभकारी होता है।
  6. दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाएगा।
  7. शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  8. यह कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है।

इस जूस में आयरन, मिनरल्स, कैल्सियम बहुत ज्यादा रहता है।  ग्रीन जूस बनाने के लिए आप पालक, धनिया, पुदीना, पेठा, लोकि, आँवला, अदरक, सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा ले, स्वाद अनुसार चीजे मिलाकर जूस बनाकर पिए लाभ मिलेगा। 

आँवले के रस के फायदे

Amla Juice Benefits

  1. आँवले का रस पेट साफ करता है। 
  2. यह खून साफ करता है। 
  3. फेफड़ों को ताकतवर बनाकर रोगो से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है।  
  4. कफ से संबंधित रोगो में बहुत उपयोगी है जैसे सर्दी, खाँसी, जुकाम, दमा आदि।
  5. पेशाब से संबंधित बीमारियों में बहुत उपयोगी है। 
  6. आँवला हमारे शरीर के सेल्स को बांधने का काम करता है। जो लोग रोज आँवला खाते है या इसका जूस पीते है, उनकी त्वचा ढीली नहीं होगी टाइट रहेगी जिससे जल्दी बुढ़ापा नहीं आएगा। 
  7. स्मरण शक्ति बढ़ाता है। 
  8. बालों को मजबूती देता है। 
  9. हड्डियों को मजबूत करता है।

आँवले का रस बनाने का तरीका

3 – 4 आँवला अच्छे से धोकर उनकी गुठली निकाल लीजिये और उन्हे मिक्सी में डाल दीजिये और एक छोटा सा टुकड़ा अदरक का डाल कर मिक्सी घुमा दीजिये। एक बार चलाने के बाद उसमें आधे से  थोड़ा ज्यादा पानी डाल कर एक बार मिक्सी और चला दीजिये अब इसे छान कर इसका सेवन कीजिये (इसमें चाहे तो सेंधा नमक, या शहद मिला सकते हो)।

Bael Fruit for Stomach Problems Relief
ताजा बेल फल या इसका रस हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह हमारे शरीर के अंदर जो मल या चिकनाई है उसे पूरी तरह से साफ करने में मदद करता है।  इतना करेले के रस या आँवले के रस से भी फायदा नहीं होता है जितना इससे होता है।

बेल फल का रस बनाने का तरीका
बेल फल का बाहर का भाग टाइट होता है, उसे तोड़कर अंदर का गुदा किसी भगोने में निकाल लीजिये। अब इसमें पानी डाल कर हाथ से अच्छे से गूँथ लीजिये, धीरे धीरे इसके बीज निकालकर अलग कर दीजिये, चाहे तो बीज निकालने के बाद मिक्सी में भी चला सकते है।  बेल फल का रस तैयार है  इसका सेवन कीजिये 

आप इसको नार्मल भी खा सकते हो बहुत स्वादिष्ट और लाभदायक होता है।

Ginger Benefits

  1. अदरक वायु रोग, गैस के रोगो में लाभदायक होता है।
  2. यह पाचन शक्ति बढ़ाता है। 
  3. जठर अग्नि को तेज करके भूख बढ़ाता है। 
  4. अदरक खून को पतला करता है।
  5. अदरक कफ से संबंधित रोगो में लाभदायक होता है जैसे सर्दी, खाँसी, जुकाम, दमा आदि। 
  6. जिनके घुटनो में, कमर में दर्द रहता है, सुबह जब उठते है तो जकड़न सी रहती है वे सोंठ और शहद ले फायदा होगा।

अदरक कैसे खाए 

  1. इसके बारीक बारीक टुकड़े करके सेंधा नमक डाल कर खा सकते है। 
  2. रात के समय आधी चम्मच सोंठ का पाउडर ले, इसमें शहद मिला कर चाट ले।

Garlic Clove Benefits

  1. लहसुन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
  2. लहसुन कच्चा खाना अच्छा होता है। गर्मी में भी आप एक कली खा सकते हो। 
  3. अगर आपको अचानक छाती में दर्द हो या आपको लगे की हार्ट अटैक है, डॉक्टर के पास पहुंचने में आपको देर हो जाएगी, आप लहसून की 8 – 10 कली चबा लीजिये। आपकी हार्ट की सारी ब्लॉकेज खुल जाएगी। 
  4. लहसुन हर तरह के शरीर के ब्लॉकेज को खोलने में सक्ष्म है। जिससे आपका ब्लड फ्लो सारे शरीर में आराम से होगा। 
  5. लहसुन वायु रोग में बहुत अच्छा है। अगर गैस बन रही है तो आपके लिए यह बहुत फायदेमंद है। 
  6. हमारे ब्लड में जो कीटाणु होते है, उन्हे यह मारता है, उनको ख़त्म कर देता है। 
  7. पेशाब आने में दिक्क्त है या पेशाब का कोई रोग है तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद है। 
  8. टी. बी. के कीटाणु को भी मारने में लहसुन अच्छा है। 
  9. लहसुन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। 
  10. लहसुन के तेल से लकवा के मरीज की मालिस करने से फायदा होता है। 

लहसुन कैसे खाए

  1. लहसुन कच्चा खाना है, पर खाली ना खाए। इसे किसी ना किसी चीज के साथ खाए। 
  2. लहसुन की चटनी बना कर खा सकते है। 
  3. सलाद के साथ खा सकते है। 
  4. सब्जी में छोटे छोटे टुकड़े करके खा सकते है।

अदरक, लहसुन और हल्दी का पेस्ट / अदरक, लोंग और हल्दी का पेस्ट के फायदे

ब्लड को पतला करने के लिए गोली की बजाय अदरक, लहसुन और हल्दी  तीनो का पेस्ट बना कर थोड़ी मात्रा में ले जो लोग लहसुन नहीं खाते है वे उसकी जगह लोंग लेले।

ऋतु या सीजन के जूस के फायदे

हमे सीजन के अनुसार फल सब्जी का जूस पीना चाहिए। हमे सीजन के शुरुवात और अंत में इनका जूस नहीं पीना चाहिए। हमे मिड में जब ये बहुत ज्यादा मात्रा में बाज़ार में आते है तब इनका जूस पीना चाहिए। 

कारण

  1. इस समय इनमें औषधिक गुण ज्यादा होता है। 
  2. यह जूस उस मौसम की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 
  3. जूस खाली पेट ले तो ज्यादा फायदा करेगा। 

काढ़ा व इसके फायदे

5 पत्ते तुलसी + 5 दाने काली मिर्च + 5 दाने मुनक्के के + मुलेठी + अदरक + अंजीर  इन सभी को एक गिलास पानी में डाल कर उबाल ले जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान कर पी ले।

काढ़े के फायदे 

  1. हर प्रकार के बुखार में यह काढ़ा लेना अच्छा होता है। 
  2. सर्दी, जुकाम, खाँसी में भी यह काढ़ा बहुत फ़ायदेमदं है। 

इस काढ़े को रात में पीकर चादर ओढ़कर सो जाए।

Home Remedies Part 1

Leave a Reply