आज की दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर किसी ना किसी छोटी बड़ी बीमारी से परेशान रहते है जिसको दूर करने के लिए हम एलोपैथी की दवाओं का सहारा लेते है। हम अपने जीवन में ना जाने कितनी एलोपैथी की दवाईयां खाते है, जिससे हमारे शरीर को धीरे धीरे ना जाने कितने नुकसान होते जाते है। जबकि हम उन बीमारियों को घरेलू औषधियों से बिल्कुल ठीक कर सकते है, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। आज इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम घरेलू औषधियों से स्वास्थ सुधारने के उपाय जानेंगे जिसके सेवन से आप निरोगी बने रहोगे। इन सभी औषधियों को खाली पेट लेना ज्यादा लाभकारी होता है।
घरेलू औषधिया व उनके फायदे
शहद, अदरक और निम्बू
शरीर में जितने भी रोग आते है वो वात, पित्त और कफ दोषो के बिगड़ने के कारण आते है शहद, अदरक और निम्बू ये तीनो मिलकर इन तीनो दोषो को संतुलित करते है।
बनाने का तरीका : छोटा सा अदरक का टुकड़ा लीजिये इसे अच्छे से कूट लीजिये और एक गिलास पानी में डाल कर 5 मिनट उबाल लीजिये इसके बाद इसे छान लीजिये और इसमे 2 चम्मच शहद और आधा या एक निम्बू निचोड़ कर मिला लीजिये इसको गुनगुना पीजिये।

- फटे दूध का पानी पीने से हर तरह के बुखार ठीक हो जाते है।
- यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक करता है।
- अपच की दिक्क्त में आराम पहुँचाता है।
- लिवर की सभी समस्याओ में फायदेमंद है और एसिडिटी को भी कम करता है।
- फटे दूध का पानी पीने से कब्ज में लाभ मिलता है।
- यह बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है।
- फटे दूध के पानी को चहरे पर लगाने या इससे चेहरा धोने से चेहरे पर निखार आ जाता है।
- इसे सर्दी, जुकाम में पीना बहुत लाभदायक होता है।
- इसको पीने से आपका ब्लड प्रेशर एकदम नार्मल हो जायेगा।
- वजन कम करने के लिए भी फटे दूध का पानी बहुत काम आता है।
- यह मसल्स को मजबूत करता है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

- पेट साफ करता है।
- खून साफ करता है।
- यह डायबिटीज वालो के लिए बहुत अच्छा है। इसमे प्राकृतिक इन्सुलिन होता है।
- करेला, गाजर और पालक का रस पीने से खून साफ हो जाता है।
करेले का रस बनाने का तरीका
एक करेला लीजिये उसे अच्छे से धो लीजिये। अब करेले को काट कर, उसके बीज निकाल कर, करेले को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये। इसे मिक्सी में डाल दीजिये और साथ में आधा या पौना गिलास पानी मिला दीजिये। अब मिक्सी चला दीजिये, फिर छान लीजिये, करेले का रस तैयार है। इसका सेवन कीजिये (इसमें चाहे तो सेंधा नमक, या शहद या निम्बू मिला सकते हो)।
निम्बू के फायदे

- निम्बू में विटामिन C होता है। रोज एक निम्बू खाने से आप कई रोगो से बच सकते हो। इसे आप पानी में मिलाकर या सलाद में डाल कर रोज खाए फायदा होगा।
- यह आपके शरीर के कीटाणुओं को मारता है।
- निम्बू ब्लड को साफ करता है।
- बुढ़ापा आने से बचाता है। हमारे अंदर जो सेल्स है उन्हे टाइट रखता है, उन्हे जोड़ने का काम निम्बू करता है।
- पेशाब सम्बन्धी बीमारियों को ठीक करता है। पेशाब अगर ठीक से नहीं आ रहा है तो उसे ठीक करता है।
- निम्बू आपको ताकत देता है। शरीर के अंदर एनर्जी पैदा करता है।
- पेट के जितने भी रोग है उन्हे ठीक करने में मदद करता है।
- एसिड बनने से रोकता है।
- अपच से बचाता है।
- कफ सम्बन्धी रोगो में लाभदायक है।
- वजन को कम करने में भी मददगार है।
- जिनका लिवर कमजोर हो वे सुबह खाली पेट गर्म पानी में निम्बू डाल कर पिए फायदा होगा।
- चेहरे के मुहासों को दूर करने में भी निम्बू मदद करता है।

- हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है।
- अगर कही चोट लग जाए तो हल्दी में सरसो का तेल मिलाकर लगा ले, चोट ठीक हो जाएगी।
- अगर कही सूजन आ गई हो तो वहाँ इसे लगा ले आराम आ जायेगा।
- अगर आपका गला ख़राब हो गया है तो आप पानी में हल्दी डाल कर गलारे कीजिए लाभ होगा।
- आप इसे दूध या पानी में डाल कर भी पी सकते हो इससे आपकी अंदरूनी चोट ठीक हो जाएँगी।
- हल्दी ब्लड को साफ करती है।
- हल्दी शरीर के अंदर के कीटाणुओं को मारती है।
एलोवेरा (ग्वारपाठा या घृत कुमारी) के फायदे

- तासीर में यह ठंडा होता है।
- यह हर प्रकार के कीटाणुओ को मार देता है।
- एलोवेरा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- पुरुषो या महिलाओ में अगर कमजोरी है तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक है।
- एलोवेरा मानसिक व शारीरिक दोनों शक्तियो को बढ़ाता है।
- अगर कभी शरीर कही से जल जाए तो उस पर एलोवेरा लगा दीजिये लाभ होगा, निशान तक हट जायेगा।
- सर में दर्द हो तो इसका लेप सर पर कर दीजिये आराम मिलेगा।
- इसका लेप 20 मिनट के लिए चहरे पर लगाओ और धो दो आपका चेहरा चमक जायेगा और यह चमक लम्बे समय तक रहेगी।
- त्वचा सम्बन्धी रोगो में भी बहुत उपयोगी है।

- जीरा बवासीर के मस्सों को ठीक करता है।
- जीरा पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
- इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे ह्रदय को मजबूती मिलती है।
- इसके नियमित इस्तेमाल से हमारी त्वचा साफ व सुंदर रहती है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है।
गेंहू के ज्वारे के रस के फायदे

- गेंहू के ज्वारे का रस पीने से रक्त की कमी पूरी हो जाती है।
- यह हर प्रकार के कैंसर को दूर करता है। कैंसर के कीटाणुओं को मारता है।
- आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
- इसको पीने से जिस व्यक्ति के शरीर के सेल कम हो गए होते हैं वह जल्दी ही पूरे हो जाते हैं।
- गेहूँ के ज्वारे में कैल्शियम बहुत ज्यादा होता है।
- गेहूँ के ज्वारे में प्रोटीन की मात्रा भी बहुत होती है।
- जिन लोगो को ज्यादा एसिड बनता है उनके लिए यह बहुत अच्छा है।
- पायरिया को दूर करने में बहुत फायदेमंद है।
- जिन्हे स्वपनदोष की परेशानी है उनके लिए काफी लाभदायक है।
- डायबिटीज के मरीजों को भी यह बहुत लाभ पहुँचाता है।

