हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम हमें बीमारियों से बचाने, लड़ने और स्वस्थ रहने में मदद करता है। यदि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना चाहते है तो आपको कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। इस ब्लॉग में, हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ सरल और प्रभावी तरीके बताएंगे।
इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके
जब तक हम उन आदतों को नहीं बदलेंगे जिनसे इम्यूनिटी कम हो रही है तब तक हम अपनी इम्यूनिटी नहीं बढ़ा सकते। आप जैसा खाते है और जैसे रहते है उसका असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ता है।
1). उपवास करे
उपवास करने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। उपवास का मतलब पूरे दिन भूखे रहने से नहीं है बल्कि खाने का तरीका और समय बदलने से है जैसे की रात का भोजन 6 – 7 बजे तक कर ले, फिर सुबह 8 – 9 बजे तक कुछ ना खाए मतलब 14 – 15 घंटे का उपवास रखे रात के समय। इससे आपका खाना अच्छे से पच जाएगा और आपके अंदर जो प्राकृतिक मशीन है वो आपके शरीर की गंदगी को साफ करने और कीटाणुओं को मारने का काम भी कर पाएगी। पर अगर हम हर समय खाते ही रहेंगे, मतलब रात को 10 – 11 बजे खाना खाएंगे सुबह उठते ही फिर पूरे दिन खाते रहेंगे तो हमारा शरीर केवल खाना पचाने में ही लगा रहेगा और उसे भी अच्छे से पचा नहीं पाएगा। जिससे भोजन आपके पेट में ही सड़ता रहेगा और कीटाणुओं को बढ़ने का मौका देगा। पेट में गैस बनना व अनेक प्रकार की बीमारियों से आपको जूझना पड़ेगा साथ ही आप अपना मोटापा भी बढ़ाएंगे इसलिए अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हो तो अपने शरीर को खाना पचाने के अलावा आपके शरीर को साफ भी करने दे। वो तभी होगा जब आप समय पर खाना खाएंगे और 14 – 15 घंटे का बिना कुछ खाए उपवास रखेंगे। खाना पचाने के बाद आपका शरीर अंदर की गंदगी, टोक्सिन को बाहर निकालने का काम करेगा, कीटाणुओं को भी खत्म कर पाएगा जब आपका शरीर अंदर से साफ, कीटाणु मुक्त होगा तो आपकी इम्यूनिटी अपने आप ही बढ़ जाएगी।
2). खाने का तरीका बदले
- नाश्ते में सिर्फ फल खाए चाय, पराठे, कॉफी, ब्रेड आदि नहीं। फलो को पचने में 3 घंटे लगते है पर अनाज को पचने में 12 – 15 घंटे लगते है। यदि नाश्ते में आप फल खाओगे तो 3 घंटे में फलो को पचाकर आपका शरीर आपकी हीलिंग पर लग जाएगा। फल शरीर में जाकर चुपकते नहीं है, शरीर में गंदगी नहीं बनाते है बल्कि जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद करते है, इसके विपरीत अगर सुबह भारी नाश्ता करोगे तो उसे पचने में काफी समय लगेगा और अंदर गंदगी पैदा करेगा। सुबह के समय फल खाने से आपको रात में नींद अच्छे से आने लगेगी, शरीर के दर्द खत्म हो जाएंगे, आपका वजन अगर बढ़ा हुआ है तो कम हो जाएगा, आप खुश रहने लगोगे।
- दिन में केवल एक बार अनाज का सेवन करे
- सुबह 8 बजे – जूस, नारियल पानी
- 10 बजे – कोई भी फल
- लंच 1 बजे – कोई भी एक अनाज 4 गुना सब्जी के साथ खाए
- शाम को 6 – 7 बजे – सलाद, सूप
- शाम को अनाज ना खाए
- दिन में केवल एक बार अनाज का सेवन करे
3). आँवला खाए या जूस पिए इसमें मौसमी, संतरे की तुलना में 15 – 20 प्रतिशत ज्यादा विटामिन C होता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है साथ ही फोलेट, विटामिन A, कैल्शियम, कॉपर, जिंक होता है।
- यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
- शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है।
- शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।
4). तुलसी के लाभ के सइंटिफिकली और आयुर्वेदिक डॉक्युमेंटेड है। इसमें फ़यटोकेमिकल, फ्लवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट कम्पाउंड पाया जाता है इसके सेवन से हमारा शरीर इन्फेक्शन को दूर करने में समर्थ होता है। तुलसी हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने की ताकत रखती है।
5). खजूर में विटामिन C और आयरन बहुत होता है अगर आप रोज 2 – 3 खजूर खाते है तो आपकी इम्यूनिटी अच्छी होती जाएगी। 
6). गुड़ का सेवन करे इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें जिंक, सेलेनियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटासियम भरपूर मात्रा में होता है।
7). हल्दी हमारे खाने में रोज प्रयोग की जाती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है। करक्यूमिन कम्पाउंड जो हल्दी में प्रमुख रूप से पाया जाता है यह पूरे शरीर को स्वस्थ लाभ प्रदान करता है। हल्दी में आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम,जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन A, C, E, K पाया जाता है। हल्दी फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सक्षम होती है। 
8). अदरक – अदरक एक सुपरफूड है यह
- जी मिचलाना
- सामान्य जुकाम
- बुखार
- खाँसी आदि में फायदेमंद होता है
अदरक की एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करती है और एक्यूट इन्फ्लेम्शन को कम करता है।
सुबह की चाय में अदरक, तुलसी, गुड़ और थोड़ा निम्बू डाल कर पिए।
9). चिलगोजे का सेवन करे इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
10). इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सुबह व्यायाम भी करना चाहिए दंड बैठक, योगा आदि। 
11). गिलोय का प्रयोग करे। इसका काढ़ा बनाकर पिए। बच्चे इसकी गोली खा सकते है। हो सके तो ताज़ा गिलोय का प्रयोग करे इसका लाभ ज्यादा होगा पर अगर आस पास गिलोय की बेल ना मिले तो मार्किट में इसके जूस, गोली आदि उपलब्ध है उनका सेवन कर सकते हो। गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी चीज़ है यह इम्यूनिटी बढ़ाने का आयुर्वेदिक टॉनिक है।
इम्यूनिटी पॉवर हमारे शरीर की जठर अग्नि पर निर्भर करती है। अगर हमारे शरीर की जठर अग्नि जो खाना पचाती है प्रबल है तो हमारी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी इसलिए हमे अपने पेट का अपनी जठर अग्नि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारी जठर अग्नि हमारे खाने पीने के तौर तरीको से बहुत प्रभावित होती है बहुत ज्यादा खाना या बार बार खाना और बहुत कम या ना खाना दोनों ही इसे प्रभावित करते है। इससे हमारे शरीर में आम विष बनता है जो हमारे शरीर को नुकसान करता है। अगर जठर अग्नि कम है तो आप कुछ भी खा ले आपकी इम्यूनिटी ठीक नहीं होगी इसलिए सबसे पहले आपको जठर अग्नि को बढ़ाने वाले कार्य करने चाहिए।
अच्छी इम्यूनिटी के 8 लक्षण होते है
1). जिसकी इम्यूनिटी अच्छी होती है उसका सुबह रोज पेट साफ हो जाता है। उसके पेट में कचरा सड़ता नहीं है।
2). ऐसे व्यक्तियों का वजन लम्बाई के अनुसार ज्यादा नहीं होता है वजन संतुलित होता है।
3). त्वचा साफ सुथरी रहती है उनके पिंपल्स आदि नहीं निकलते है।
4). ऐसे व्यक्ति आलसी नहीं होते है।
5). ऐसे व्यक्तियों को सही समय पर तेज भूख लगती है ऐसे लोग बिना भूख के भोजन नहीं करते है।
6). ऐसे व्यक्तियों को गहरी नींद आती है।
7). किसी भी अंग में दर्द नहीं होता है।
8). ऐसे व्यक्ति सुख का अनुभव करते है।

Pingback: अनानास खाने के फायदे और नुकसान
Pingback: अदरक के फायदे – Benefits of Ginger
Pingback: दूध पीने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ – Health Benefits Of Milk
Pingback: ग्रीन जूस के लाभ – Benefits of Green Juice
Pingback: चिलगोजे सेवन के अद्भुत फायदे – Amazing Benefits of Pine Nuts
Pingback: घरेलू औषधियों से स्वास्थ सुधारने के उपाय भाग 1