You are currently viewing अखरोट के पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ – Nutrients and Health Benefits of Walnuts

अखरोट के पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ – Nutrients and Health Benefits of Walnuts

अखरोट के पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ पर लिखे गए इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम आपको अखरोट से जुडी सारी जरूरी जानकारी देंगे। अखरोट का सूखे मेवों में नाम आता है जिसे देखते ही मुँह में पानी आ जाता है। इसका आकर हमारे दिमाग की तरह होता है। इसकी पैदावार कश्मीर, हिमाचल, काबुल में अधिक होती है। स्वाद में यह मीठा, हल्का खट्टा, वीर्य बढ़ाने वाला व गर्म होता है। यह पचने में भारी, कफ व पित्त को बढ़ाता है साथ ही वात को शांत करता है। यह पेट के कीड़ो को नष्ट करने वाला होता है। अखरोट को “सुपरफूड” माना जाता है, क्योंकि इसमें हमारे शरीर को जो विटामिन, खनिज और पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है वो भरपूर मात्रा में होते है। इसे भिगोकर खाना ज्यादा अच्छा होता है। इसे रात को भिगो कर रख दे और सुबह इसका सेवन करे, इससे आपको बहुत सारे फायदे होंगे।

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम आपको अखरोट खाने के फायदों के साथ साथ अखरोट की तासीर, इसका सेवन कैसे करना चाहिए और कितनी मात्रा में करना चाहिए आदि की भी जानकारी देंगे क्योकि आप इसके फायदे तभी ले पाओगे जब आप इसका सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से करोगे इसलिए पुरी जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़े और लाभ प्राप्त करे। Walnuts Nutrition and Benefits 

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?

अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
ऊर्जा (Energy)
प्रोटीन (Protein)
कैल्शियम (Calcium)
फासफोरस (Phosphorus)
आयरन (Iron)
फाइबर (Fiber)
मैग्नीशियम (Magnesium)
थियामिन (Thiamine)
पोटेशियम (Potassium)
कार्बोहाड्रेट (Carbohydrate)
ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid)
ओमेगा 6 (Omega 6)
विटामिन B, B2, C, K (Vitamin B, B2, C, K) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

अखरोट सेवन के स्वास्थ्य लाभ

  1. अखरोट को देशी घी में भूनकर अगर खाया जाए तो सर्दी में होने वाली खांसी में फायदेमंद होता है। 
  2. इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पिए पेट के कीड़े मर जाएंगे। worm in stomach create problems
  3. अगर आपके शरीर में सूजन है तो गाय के मूत्र में 15 – 25 ग्राम अखरोट का तेल मिलाकर पीने से लाभ मिलेगा शरीर की सूजन कम होती जाएगी। 
  4. गठिया के रोग में अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। 
  5. सर्दियों के मौसम में अखरोट का निशास्ता या पेय बनाकर पिए इससे आपको नींद बहुत अच्छी आएगी, आपका दिमाग तेज होगा, कब्ज दूर हो जाएगी, चहरे की चमक बढ़ जाएगी और वीर्य में वृद्धि होगी। 
  6. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।Immunity Power
  7. इसमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो की आपके वजन को कम करने में मदद करता है। 
  8. इसमें कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। 
  9. यह हार्ट को मजबूत बनाने में मदद करता है। 
  10. यह गंदा कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
  11. हार्ट की कोशिकाओ में ब्लड का बहाव ठीक करने में सहायक होता है।
  12. इसके सेवन से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। 
  13. इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। 
  14. इसके सेवन से रात में नींद अच्छी आती है। Spinach Help in Sleeping
  15. मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन करना चाहिए फायदा होगा। 
  16. इसके सेवन से दिमाग को मजबूती मिलती है। 
  17. इसमें ओमेगा 3, ओमेगा 6 और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो आपके बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके बालो का गिरना काफी हद तक कम हो जाता है।  
  18. इसमें काफी मात्रा में विटामिन E पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है साथ ही उम्र की वजह से जो त्वचा बेजान होती है उससे यह बचाता है। 
  19. इसके सेवन से प्रजनन क्षमता बढ़ती हैPregnant Mother and Father
  20. अखरोट एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है जिसकी वजह से यह कई रोगो को होने से बचाता है।
  21. बालो में अगर डैंड्रफ है तो इसके तेल में निम्बू का रस मिलाकर मालिश करे लाभ मिलेगा। 
  22. अगर आपके जोड़ो में दर्द है तो इसके तेल से मालिश करे आराम मिलेगा।   
  23. इसके तेल से रोज आंखो के नीचे मालिश करे इससे आंखो के नीचे जो कालापन होता है वो हट जाता है।Dark Circles under Eyes

अखरोट सेवन से सम्बंधित सवाल जवाब

अखरोट की तासीर गर्म होती है। 

अखरोट का सेवन सर्दियों में करना अच्छा रहता है क्योकि इसकी तासीर गर्म होती है।

अखरोट को रात के समय भिगो कर रख दे और सुबह इसका सेवन करे। इसे चबा चबा कर खाए अगर इसके साथ दूध भी पिएंगे तो आपको काफी लाभ मिलेगा।

अखरोट के अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए 2 – 3 टुकड़ो से ज्यादा ना खाए।

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से पित्त बढ़ता है, शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे आपको कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है जैसे मुँह में छाले, चेहरे पर मुहासे होना, कफ बढ़ जाना, भारी होने की वजह से पाचन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

Leave a Reply