गाय का घी सब ने सुना होगा, सब ने खाया भी होगा, सब यह भी जानते होंगे की यह घी सेहत के लिए बहुत बढ़िया होता है, पर क्या आप जानते हो की गाय का घी नाक में डालने से कितने सारे भयंकर रोग भी ठीक हो सकते है। नहीं जानते हो तो आज में इस लेख के माध्यम से आपको नाक में देसी गाय का घी डालने के फायदे बताऊंगा जिन्हे जानकर आप हैरान हो जाओगे।
नाक में देसी गाय का घी डालने के फायदे
माइग्रेन / सर दर्द में राहत
अगर किसी को सर में दर्द है, माइग्रेन है तो वो देसी गाय का घी हल्का गुनगुना करके नाक में 2 – 2 बूँद डाले, इससे किसी भी प्रकार का सर दर्द खत्म हो जाएगा।
अनिद्रा रोग में फायदेमंद
देसी गाय का घी नाक में डालकर अगर लेट जाओगे तो बहुत बढ़िया नींद आएगी इसलिए जिनको नींद ना आने की बीमारी है, वो गाय का घी हल्का गुनगुना करके नाक में 2 – 2 बूँद डाले, फायदा मिलेगा।
ब्लड क्लॉटिंग को हटाने में मददगार
अगर सर में, ब्रेन में ब्लड जम जाए (ब्लड क्लॉटिंग हो जाए) तो उसको हटाने की ताकत रखता है गाय का घी। यह ब्रेन के हर हिस्से में पहुंच सकता है, आप बस गाय का घी हल्का गुनगुना करके नाक में डाले फायदा होगा।
खर्राटों से मुक्ति
कई लोग सोते समय बहुत खर्राटे लेते है जिससे सबको परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योकि इससे बाकियो की नींद खराब हो जाती है। ऐसे व्यक्तियों को गाय का देसी घी नाक में डालना चाहिए और अपने खर्राटों से मुक्ति पानी चाहिए।
साइनस रोग में फायदेमंद
साइनस रोग में भी गाय का घी अपना चमत्कार दिखाता है और अगर व्यक्ति लगातार कुछ दिनों तक इसे अपनी नाक में डाले तो उसे आराम मिल जाता है।
नाक की हड्डी बढ़ने पर लाभकारी
कई बार आपने सुना होगा की नाक की हड्डी बढ़ गई है तो उसकी भी यह बहुत अच्छी दवा है। गाय का घी नाक में डाले।
बालों के लिए फायदेमंद
इससे बालों की ग्रोथ में भी काफी फायदा होता है और बाल अगर झड़ते है तो झड़ने भी बंद हो जाते है। ऐसे व्यक्तियों के बाल लम्बे समय तक काले बने रहते है।
एलर्जी में लाभकारी
नाक में गाय का देसी घी डालने से एलर्जी की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है।
जुकाम में फायदेमंद
ध्यान दे :
- घी देसी गाय का होना चाहिए। विदेशी गाय का घी उतना फायदा नहीं करेगा।
- गाय का घी जितना पुराना होता है उतना ही अच्छा होता है।
- घी हल्का गुनगुना करके रोज नाक में डाले।

