You are currently viewing अमरूद खाने के फायदे – Benefits of Guava

अमरूद खाने के फायदे – Benefits of Guava

अमरूद एक स्वादिष्ट फल तो है ही साथ ही अमरूद खाने के फायदे बहुत सारे है। अमरूद को जामफल भी कहा जाता है और संस्कृत में इसे अमृतफल भी कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अमरूद मधुर, खट्टा, तीक्ष्ण, वीर्यवर्धक, वातवर्धक, त्रिदोषनाशक होता है। आज हम आपको अमरूद से मिलने वाले लाभों के बारे में इस लेख के माध्यम से बताएंगे।  

अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?

अमरूद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
प्रोटीन (Protein)
कैल्शियम (Calcium)
फासफोरस (Phosphorus)
आयरन (Iron)
थायेमीन (Thiamine)
मैग्नीशियम (Magnesium)
ऊर्जा (Energy)
फाइबर (Fiber)
जिंक (Zinc)
कॉपर (Copper)
विटामिन A,B, C (Vitamin A, B, C) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

अमरूद खाने के फायदे – Benefits of Guava

  1. अगर आप रोज खाना खाने से पहले एक अमरूद खाएंगे तो आपको कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा। 
  2. बच्चो के लिए अमरूद काफी पौष्टिक व संतुलित आहार होता है। 
  3. अगर आपको खासी है तो आप अमरूद को गर्म रेत में भून कर खाए आराम मिलेगा। 
  4. इसमें काफी मात्रा में विटामिन C होता है जो की दांतो और मसूड़ों के रोग, जोड़ो के दर्द, रक्त स्राव रोगो में इसका सेवन करना काफी फादेमंद रहता है।

    जोड़ो के दर्द में लाभदायक

  5. अगर किसी को नशा चढ़ गया हो तो अमरूद के सेवन से नशा धीरे धीरे कम होने लग जाता है। 
  6. पेट में दर्द होने पर सेंधा नमक लगाकर इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। 
  7. अगर एसिडिटी की दिक्कत हो तो अमरूद पर सेंधा नमक डाल कर रोज खाए फायदा मिलेगा। gastric problem solution
  8. अमरूद के सेवन से आंतो के घाव व सूजन ठीक हो जाती है। 
  9. अगर आपको दस्त है तो इसका सेवन मिश्री के साथ करे ऐसा करने से दस्त बंद हो जायेंगे।
  10.  इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है जिससे हम जो भी खाते है वो आराम से पच जाता है। 
  11. जो सर दर्द सूर्य के निकलने और अस्त होने से कम व ज्यादा होता है वो इसके सेवन से ठीक हो जाता है।  
  12. अमरूद में फाइबर होता है जो की वजन कम करने में मदद करता है। 
  13. मधुमेह रोगियों के लिए यह अच्छा होता है क्योकि यह शुगर लेवल को नार्मल बनाए रखने में मदद करता है। 
  14. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  15. इसके सेवन से तनाव कम होता है। 
  16. आंखो की सेहत के लिए इसका सेवन बहुत अच्छा होता है इसलिए जिनको कम उम्र में आंखो की समस्या हो उन्हे इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। 
  17. दांतो के दर्द को दूर करने के लिए इसके पत्तो और 1 -2 लौंग डाल कर काढ़ा बनाकर पिए या कुल्ला करे आराम मिलेगा। 
  18. अमरूद के पत्तो को अगर चबाएंगे तो भी दांत दर्द में लाभ मिलेगा। 
  19. इसके सेवन से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते है। worms in stomach

आशा करता हूँ की “अमरूद खाने के फायदे – Benefits of Guava” ब्लॉग पोस्ट आपके काम का होगा और आपको पसंद आया होगा।

अमरूद खाने से सम्बंधित सवाल / जवाब

अमरूद की तासीर ठंडी होती है।

अमरूद का सेवन अगर भोजन खाने से पहले करते हो तो अतिसार में लाभदायक होता है और अगर भोजन के बाद खाया जायेगा तो अच्छी पाचन क्रिया के लिए  फायदेमंद रहता है।

अमरूद का सेवन शाम या रात के समय नहीं करना चाहिए क्योकि यह शीतल और भारी होता है।

  • पके हुए अमरूद की बजाए कच्चे अमरूद में विटामिन C अधिक मात्रा में पाया जाता है साथ ही अमरूद के छिलको में भी बहुत अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है  इसलिए अमरूद को छिलको के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। 
  • इसे चाकू से काट कर नहीं खाना चाहिए क्योकि इससे विटामिन का अधिकांश भाग नष्ट हो जाता है।
  • ज्यादा कच्चे अमरूदों का सेवन नहीं करना चाहिए इससे पेट दर्द होने का खतरा रहता है। 
  • ज्यादा पके और सड़े गले अमरूदो का सेवन नहीं करना चाहिए ये रोगो को न्योता दे सकते है।

This Post Has One Comment

Leave a Reply