You are currently viewing ग्रीन जूस के लाभ – Benefits of Green Juice

ग्रीन जूस के लाभ – Benefits of Green Juice

ग्रीन जूस के नाम से समझ ही गए होंगे आप। जी हाँ ग्रीन जूस मतलब सब्जियों व पत्तेदार सब्जियों का जूस। यह जूस हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हमे ताकत देता है, हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है साथ ही साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर हमे रोगो से बचाता है। अगर हम रोज एक गिलास ग्रीन जूस पिएंगे तो हम कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे ग्रीन जूस को खाली पेट लेने से अधिक फायदा होता है। इस लेख के माध्यम से ग्रीन जूस के लाभ जानेंगे।

ग्रीन जूस के लाभ

  1. ग्रीन जूस में आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स की मात्रा बहुत होती है। इससे हमारे शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व मिल जाते है।  
  2. ग्रीन जूस में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो की कैंसर जैसी बीमारी होने से बचाते है। 
  3. ग्रीन जूस डिहाइड्रेशन को कम करता है। 
  4. हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। 
  5. अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे है तो आप रोज ग्रीन जूस पीजिये इससे आपके बालो को पोषण मिलेगा और वे झड़ने रूक जायेंगे। 
  6. सब्जियों का जूस पीने से आपकी त्वचा चमकने लगेगी और आपके चहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा।
  7. हड्डियों को मजबूती देता है। 
  8. जल्दी बुढ़ापा नहीं आने देता है आपको हमेशा जवान बनाए रखता है। 
  9. डायबिटीज की बीमारी में ग्रीन जूस बहुत फायदेमंद होता है खासकर करेले का जूस। 
  10. ग्रीन जूस डिप्रेशन को कम करता है। 
  11. सब्जियों का जूस हमारे शरीर में ब्लड की कमी नहीं होने देता साथ ही साथ ब्लड के सर्कुलेशन को बनाए रखता है। 
  12. यह जूस आपके शरीर से बेड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है।
  13. ग्रीन जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। 
  14. यह हमारे शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और आवश्यक तत्वों की पूर्ती करता है। 
  15. सब्जियों का जूस हमारी लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाता है साथ ही साथ कोशिकाओं की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
  16. रोज ग्रीन जूस पीने से दिल की बीमारी का खतरा और उम्र से संबंधित मानसिक बीमारी का खतरा कम हो जाता है।Avocado Juice

आप किसी भी सब्जी को मिक्स करके या अकेले जूस निकाल कर पी सकते हो जैसे

  1. खीरे का जूस 
  2. मीठे घिये का जूस 
  3. एवोकाडो का जूस 
  4. ब्रॉक्ली का जूस 
  5. करेले और निम्बू का जूस 
  6. पालक, टमाटर, अदरक, कच्ची हल्दी, धनिया और निम्बू का मिक्स जूस 
  7. गाजर, धनिया, पालक, टमाटर, आँवला, चुकुंदर और निम्बू का मिक्स जूस आदि

निष्कर्ष :
लेख को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की ग्रीन जूस स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भरपूर बहुत ही फायदेमंद पेय है। इसके सेवन से आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हो, इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी। ग्रीन जूस के लाभ बहुत सारे है जिनमें से मुख्य है विटामिन्स और मिनरल्स की कमी दूर होगी, पाचन तंत्र को मजबूती मिलेगी, चेहरे पर चमक आएगी, डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा मिलेगा, मानसिक रोगो से बचाव होगा, डिहाइड्रेशन से बचाव होगा, बालों का झड़ना कम होगा इन्हें मजबूती मिलेगी, कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य होगा, शरीर में रक्त की कमी नहीं होगी साथ ही शरीर में रक्त का बहाव अच्छे से होगा आदि।

ग्रीन जूस का फायदा लेना है तो इसका सेवन ताजा जूस बनाकर ही करे साथ ही बनाते हुए प्राकृतिक सामग्री का ही प्रयोग करे। अपनी डाइट में ग्रीन जूस के साथ साथ फ्रूट्स का जूस भी शामिल करे। रोज बदल बदल कर जूस का सेवन करे क्योकि सभी फल और सब्जीयो में अलग अलग विटामिन और मिनरल्स होते है किसी में विटामिन C तो किसी में विटामिन A ज्यादा होता है। रोज जूस बदलने से आपको सभी जरूरी पोषक तत्त्व प्राप्त होंगे और उनकी मात्रा संतुलित रहेगी। इससे आप स्वस्थ रहोगे और आप अपना स्वास्थ का लक्ष्य प्राप्त कर पाओगे।

This Post Has One Comment

Leave a Reply