अंगूर बेल पर लाल, काले और हरे रंग में गुच्छो में लगने वाला फल है। इसका नाम सुनते ही मुँह में पानी आना लाजमी है। यह स्वाद, पौष्टिकता और सौंदर्यवर्धक गुणों से भरपूर होता है। अंगूर को फल के रूप में तो खाया ही जाता है साथ ही इसे सूखा कर मुन्नक्का, किशमिश के रूप में भी इसका खूब सेवन किया जाता है। अंगूर खून बढ़ाने वाला, बलवर्धक, शीतल और प्यास को शांत करने वाला होता है। रोगियों के लिए ताजे अंगूर का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से अंगूर खाने के 28 फायदे बताएंगे।
अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?
अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
ऊर्जा (Energy)
जल (Water)
प्रोटीन (Protein)
कैल्शियम (Calcium)
फाइबर (Fiber)
फासफोरस (Phosphorus)
आयरन (Iron)
शुगर (Sugar)
पोटैशियम (Potassium)
सोडियम (Sodium)
विटामिन A , B, C (Vitamin A , B, C) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
अंगूर खाने के 28 फायदे – 28 Benefits of Grapes
- रोगी व्यक्ति अगर अंगूर का सेवन करते है तो उनके लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे उनकी ऊर्जा और शारीरिक शक्ति बनी रहती है।
- आयुर्वेद की दृष्टि से अंगूर रक्तशोधक, ज्वर, स्वाँस एवं कासनाशक और नेत्र ज्योतिवर्धक होता है।
- अंगूर का सेवन मष्तिस्क की शक्ति को बढ़ाता है।
- इसमें काफी मात्रा में जल होता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है साथ ही इससे प्यास शांत हो जाती है।
- इसके सेवन से अतिसार के रोगियों को फायदा मिलता है।
- माइग्रेन या आधा सिर के दर्द से पीड़ित व्यक्ति को अंगूरों का सेवन करना लाभदायक होता है।

- अंगूरों को छिलके सहित खाना चाहिए इससे आंतो को बल मिलता है।
- अगर किसी को पीलिया हो तो उसे अंगूरों का सेवन करना चाहिए। इससे उसके शरीर में रक्त की पूर्ती होगी। इससे बढ़कर रोगी के लिए कोई दवा नहीं है।
- ज्वर आने पर अगर रोगी का मुँह बार बार सुख रहा हो तो उसे अंगूर का सेवन कराए इससे उसकी प्यास शांत होगी।
- इसके सेवन से कब्ज दूर हो जाता है।
- अंगूर का रस नाक में डालने से नकसीर में फायदा होता है।
- अगर भूख ना लग रही हो तो अंगूर और निम्बू के रस में काला नमक मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।
- खासी जुकाम या बुखार होने पर मुनक्का खाने से फायदा होता है।
- अगर किसी के गुर्दो में दर्द हो तो अंगूर का रस पानी में उबालकर उसमें काला नमक मिलाकर पिए आराम मिलेगा।
- टी. बी. के रोगियों को अंगूरों का सेवन करना चाहिए लाभ मिलता है।
- इसके रस को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ और मुलायम हो जाता है आप इसके रस में गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकते हो।
- अगर आपको कभी बहुत ज्यादा थकान लग रही हो तो आप अंगूर या इसके रस का सेवन करे इससे आपको एक नई ऊर्जा, नई ताजगी का एहसास होगा और थकान दूर हो जाएगी।
- रात में 4 – 5 मुन्नक्का भिगो दे और रोज सुबह इसका सेवन करे इससे आपको नकसीर के रोग से छुटकारा मिल जाएगा।
- इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ता है जिससे चहरे पर लालिमा आ जाती है।

- इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में अंगूर बहुत फायदेमंद है।
- अंगूर के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- अंगूर की तासीर शीतल होती है इसलिए यह वात और पित्त को कम करने में मदद करता है साथ ही इनसे सम्बंधित रोगो में भी लाभदायक होता है।
- मसल्स को बढ़ाने, उनको मजबूत करने में इसका सेवन लाभदायक होता है।
- मूत्र विकार को दूर करने में मदद मिलती है।
- जिन महिलाओ का गर्भाशय कमजोर है उनके लिए इसका सेवन करना लाभदायक होता है।
- जिन लोगो को हाथ पैरो में जलन रहती है उन्हे इसका सेवन करना चाहिए।
- अगर आप रोज अंगूर का जूस पीते है तो प्रोस्टेट कैंसर होने के चांस काफी कम हो जाते है।
मैं आशा करता हूँ की “अंगूर खाने के 28 फायदे” पोस्ट आपके काम की होगी और आपको पसंद आई होगी।
धन्यवाद

Pingback: नाक में देसी गाय का घी डालने के फायदे
Pingback: स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए 7 आवश्यक पोषक तत्त्व