सेब एक स्वादिष्ट व गुद्देदार फल है।यह कई गुणों से भरपूर है इसीलिए कहा गया है “प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है (An apple a day keeps the doctor away)“। सेब हल्के हरे, पीले व लाल रंग के होते है। भारत में इनकी पैदावार मुख्यतः कश्मीर, कुल्लू, और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में होती है। सेब विटामिन और खनिज पदार्थो से भरा होता है इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए पौष्टिक एवं शक्तिवर्धक होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्वों, गुणों और सेब खाने के फायदे जानेंगे।
सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?
सेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
वसा (Fat)
फाइबर (Fiber)
प्रोटीन (Protein)
लौह तत्व (Iron)
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)
कैल्शियम (Calcium)
फास्फोरस (Phosphorus)
सोडियम (Sodium)
पोटेशियम (Potassium)
विटामिन A, B कॉम्पलेक्स, C, E (Vitamin A, B Complex, C, E) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
सेब खाने के फायदे – Benefits of Consuming Apple
- सेब का सुबह के समय सेवन करने से आप दिनभर एक्टिव रहोगे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा।
- सेब के छोटे छोटे टुकड़े करके एक गिलास गर्म पानी में डाल कर छोड़ दे जब पानी ठंडा हो जाए तो छान कर पी ले। इससे यह बहुत जल्दी खून में मिलकर मस्तिष्क, ह्रदय और शरीर के हर अंग को शक्ति और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
- इसके सेवन से शरीर की खुश्की दूर हो जाती है।
- इसके सेवन से शरीर में बनने वाला विष शरीर से बाहर निकल जाता है।
- दुबले पतले व्यक्तियों के लिए इसका नियमित सेवन बहुत लाभकारी होता है। इससे वो हुष्ट पुष्ट हो जाते है। शरीर में जान आ जाती है।
- अगर आपको बार बार सिर दर्द होने की शिकायत है तो रोज नियमित रूप से एक सेब सेंधा नमक लगाकर खाए सिर दर्द में लाभ मिलेगा।

- अगर आपको अधिक प्यास लगती है तो 50 – 60 ml सेब के रस में बराबर की मात्रा में पानी मिलाकर कुछ दिन तक लगातार सेवन करे लाभ मिलेगा।
- ह्रदय की मजबूती के लिए रोज सेब का मुरब्बा खाए इससे आपके ह्रदय (दिल) को मजबूती मिलेगी साथ ही शहद के साथ सेब खाना ह्रदय रोगो के लिए अच्छा माना जाता है (मधुमेह के रोगी शहद के साथ ना खाए)।
- सेब का सेवन मूत्र वर्धक होता है। इससे पेशाब खुल कर अच्छे से आता है साथ ही इससे आपके गुर्दे को लाभ मिलता है।
- इसके सेवन से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) में भी लाभ मिलता है।
- इसके सेवन से त्वचा भी चमकदार और साफ बनी रहती है।उम्र का त्वचा पर असर कम पड़ता है।
- आमाशय या आंतो में घाव होने पर सेब खाने या इसका रस नियमित रूप से पीने से लाभ मिलता है।
- रोज सुबह खाली पेट सेब के सेवन से पेट रोगो से मुक्त रहता है और आपको डॉक्टर से दूर रखता है इसलिए नियमित रूप से सुबह खाली पेट सेब के सेवन को अपनी आदतों में डालना आपके शरीर के लिए बहुत लाभकारी होगा।
- इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है।
- अगर किसी को कब्ज की शिकायत है तो सेब का सुबह खाली पेट नियमित सेवन करे। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी होता है।
- पेट की गंदगी और कीड़ो को बाहर निकालने में सेब का सेवन करना मददगार होता है।

- सेब के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है क्योकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो की काफी देर तक भूख लगने नहीं देती है।
- अगर आपको गठिया का दर्द है, जोड़ो में दर्द रहता है तो सेब का सेवन करे लाभ मिलेगा।
- सुखी खांसी होने पर भी सेब का नियमित सेवन करना लाभकारी होता है।
- सेब में मौजूद पैक्टिन नामक तत्व शरीर में ग्लेक्टुरोकिन अम्ल की आपूर्ति करता है। यह अम्ल शरीर में से हानिकारक पदार्थो को निकालने में मदद करता है। यह गुर्दे की पथरी को निकालने और बनने से रोकने में भी मदद करता है।
- सेब का सेवन हमारे मुँह व दांतो की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें दांतो को साफ़ करने का गुण भी होता है साथ ही मुँह में मौजूद जीवाणु जो की मुँह में बदबू या संक्रमण पैदा कर सकते है को भी ख़त्म करने में मदद करता है।
सेब का सेवन करने से पहले ध्यान दे :-
- रात के समय सेब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि सुबह के समय खाने से तो यह आपको एक्टिव रखता है पर रात के समय खाने से नींद की दिक्कत हो सकती है।
- सेब का सेवन दूध, दही, मूली या किसी भी खट्टी चीज के साथ नहीं करना चाहिए।
- खाना खाने के साथ या खाना खाने के एकदम बाद में सेब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि दोनों को एक साथ पचाना मुश्किल होता है अगर पचेगा नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती है।

मैं आशा करता हूँ की “सेब खाने के फायदे – Benefits of Consuming Apple” ब्लॉग पोस्ट आपके काम की होगी और आपको पसंद आई होगी।

Pingback: बेल फल खाने के लाभ – Benefits of Consuming Bael Fruit
Pingback: अखरोट के पोषक तत्व और स्वास्थ्य लाभ