अनानास बहुत ही स्वादिष्ट होता है पर इसका रस थोड़ा सा खट्टा होता है। आयुर्वेद में इसे बहुत ही फायदेमंद और बलदायक बताया गया है। अनानास अन्य फलो की तरह पौधो पर नहीं पकता है। इसे पौधो से अलग करके पकने के लिए रखा जाता है। अनानास अंदर से हल्का पीले रंग का फल होता है और एक फल का भार एक किलो से लेकर छह किलो के आस पास हो सकता है।
अनानास का सेवन हम एक फल के रूप में तो करते ही है साथ ही साथ इसका सेवन हम रस, शर्बत, मुरब्बा के रूप में भी कर सकते है। यह एक रसेदार फल होता है जिसकी फाके रस से भरी होती है। इसकी फाको पर अगर काला नमक, जीरा और काली मिर्च पाउडर डाल कर खाएंगे तो इसका स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसमें बीज नहीं होते है।
आइए इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम अनानास खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते है। 
अनानास में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?
अनानास में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
जल (Water)
प्रोटीन (Protein)
कैल्शियम (Calcium)
कैलोरी (Calories)
फासफोरस (Phosphorus)
आयरन (Iron)
सोडियम (Sodium)
पोटेशियम (Potassium)
कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)
विटामिन A,B, C (Vitamin A, B, C) जैसे सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
इसमें फेनोलिक एसिड (Phenolic acid) और फ्लेवोनॉयड्स (Flavonoid) भी पाया जाता है। ये दोनों हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का काम करते है। प्रदूषण और खाने में जो केमिकल का जहर होता है उससे हमे बचाने या उसके प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
अनानास खाने के फायदे
- अनानास के मुरब्बे का सेवन अगर गर्मी के दिनों में करेंगे तो आपको गर्मियों के दिनों में पित्त की शिकायत नहीं होगी ।
- अनानास का रस ‘पाचक रस’ के रूप में कार्य करता है।
- इसका रोज सेवन करने से ह्रदय सम्बन्धी सामान्य रोगो से मुक्ति मिलती है।
- इसके सेवन से शरीर में जो अनावश्यक पदार्थ होते है उन्हे निकालने में मदद मिलती है साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है।
- अनानास प्यास को कम करके शरीर को तरावट देता है।
- इम्युनिटी को बढ़ाता है।

- शरीर में सूजन को कम करता है।
- अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।
- इसकी फाको पर अगर काला नमक, जीरा और काली मिर्च पाउडर डाल कर खाएंगे तो बदहजमी की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
- रोज इसका रस पीने से यह शरीर के अंदर का अतिरिक्त फैट (Extra Fat) को पिघलाकर शरीर से निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से आप अपने मोटापे को नियंत्रित कर सकते हो।

- इसके सेवन से आपको मूत्र विकार में आराम मिलता है, इससे खुलकर पेशाब आने लगता है।
- इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
- शरीर में खून की कमी होने पर इसका रस पीने से लाभ मिलता है।

- हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में मदद करता है।
- इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- आँखों की समस्या से बचने के लिए इसका सेवन करना अच्छा होता है। इससे आपकी आँखे जल्दी कमजोर नहीं पड़ती है।

- यह खून में होने वाले क्लोटिंग को बनने से रोकता है।
- इसके सेवन से शरीर के फैट को कम करने में मदद मिलती है।
- त्वचा रोग की समस्या में इसके सेवन से लाभ मिलता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा साफ सुथरी रहती है।

अनानास सेवन से क्या नुकसान हो सकते है?
- इसके सेवन से कभी कभी कुछ लोगो को एलेर्जी हो जाती है जैसे सूजन या गले में खराश। खराश से बचने के लिए इसकी फाको को कुछ समय के लिए नमक के पानी में डाल कर रख दे फिर इसका सेवन करे।
- अनानास में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे मधुमेह रोगियो का शुगर लेवल बढ़ सकता है।
- जिन्हे गठियाँ की दिक्कत हो वो इसके सेवन से बचे।
- अगर आप खून को पतला करने की दवाई खा रहे हो तो इसके सेवन से बचे।
- गर्भवती महिला को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए इसके सेवन से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।

अनानास सेवन के समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
- अनानास की फाको पर नमक डालने के बाद तुरंत इसका सेवन कर लेना चाहिए वरना इसका सारा रस निकल जाता है।
- अनानास का रस खाली पेट नहीं पीना चाहिए।

क्या मधुमेह के रोगी अनानास का सेवन कर सकते है?
जी हाँ, मधुमेह के रोगी होने पर भी अनानास का सेवन किया जा सकता है पर बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से बचे थोड़ी मात्रा में खाए।
