You are currently viewing चिलगोजे सेवन के अद्भुत फायदे – Amazing Benefits of Pine Nuts

चिलगोजे सेवन के अद्भुत फायदे – Amazing Benefits of Pine Nuts

चिलगोजे  के बारे में बहुत कम लोगो को ही पता होगा और जिनको पता होगा वो इसके बहुत ही कम लाभों के बारे में जानते होंगे, जबकि यह बहुत ही काम का और पावरफुल ड्राई फ्रूट है। इसके सेवन के बहुत सारे लाभ है और यह कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। 

चिलगोजा आकर में लम्बा और भूरे रंग का बीज होता है जिसको छिलने के बाद अंदर से सफेद रंग की गिरी निकलती है। इसका सेवन मेवे के रूप में होता है। यह बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट बीज/गिरी  है। इसका सेवन एक औषधि के रूप में भी होता है। इसके बीजो से तेल निकालकर इसके तेल का भी प्रयोग औषधि के रूप में होता है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से चिलगोजे सेवन के अद्भुत फायदे जानेंगे ताकि इसके सेवन से स्वास्थ लाभ प्राप्त कर सके। Pine Tree

चिलगोजे में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?

चिलगोजे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
कैल्शियम (Calcium)
पोटैशियम (Potassium)
मैग्नीशियम (Magnesium)
आयरन (Iron)
जिंक (Zinc)
कॉपर (Copper)
ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड (Omega 3 और 6 Fatty Acid)
प्रोटीन (Protein)
फाइबर (Fiber)
कार्बोहाइडेट (Carbohydrate)
फॉस्फोरस (Phosphorus)
सोडियम (Sodium)
विटामिन A, B1, B2, C, E (Vitamin A, B1, B2, C, E) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

चिलगोजे सेवन के अद्भुत फायदे

  1. इसके सेवन से हमारे शरीर का पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है। अगर हमारा पाचन तंत्र अच्छा रहता है तो हम काफी हद तक बीमारियो से बचे रहते है। 
  2. दमा रोगियों के लिए इसका सेवन लाभदायक होता है। 
  3. अगर आप गठिया के दर्द से परेशान है तो इसके तेल से मालिश करे, आराम मिलेगा। 
  4. इसका सेवन ह्रदय स्वास्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। 
  5. इसके सेवन से मस्तिष्क को मजबूती मिलती है, जिससे आपकी याददाश्त शक्ति बढ़ती है। 
  6. इसके सेवन से हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है। 
  7. इसके सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हमारे शरीर की इम्युनिटी अच्छी हो जाती है। 
  8. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते है जो हमे रोगो से बचाने में मदद करते है। 
  9. इसमें ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड होते है जो की हमारे बालो के लिए बहुत फायदेमंद होते है। 
  10. चिलगोजे के सेवन से नपुसंकता को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड सेक्सुअल फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते है साथ ही स्पर्म काउंट को भी बढ़ाने में योगदान देते है। 
  11. इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है जिससे पुरुषो की कामेच्छा बनी रहती है साथ ही इसके सेवन से सभी प्रकार की यौन समस्याओ में लाभ मिलता है और यौन स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
  12. अगर आप चिलगोजे की गिरी का सेवन दूध के साथ करोगे तो आपकी वीर्य से सम्बंधित समस्याए समाप्त हो जाएंगी। 
  13. अगर किसी महिला या पुरुष को सफेद पानी की समस्या हो तो वो सुबह शाम एक चुटकी गोंद चिलगोजे का सेवन पानी या दूध के साथ करे ऐसा करने से उसे इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 
  14. शीघ्रपतन की समस्या हो तो आप थोड़े से दूध में एक चम्मच इसबगोल और एक चुटकी गोंद चिलगोजा मिलाकर सेवन करे फायदा मिलेगा। गोंद चिलगोजा बहुत तेज होता है इसलिए इसकी ज्यादा मात्रा के सेवन से बचे।   
  15. इसके सेवन से शरीर में ताकत का संचार होता है और कमजोरी, थकान दूर हो जाती है।  
  16. इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो की गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए काफी लाभदायक होता है इसके सेवन से दोनों का स्वास्थ अच्छा बना रहता है। 
  17. जिन लोगो को सर्दियों में बहुत जल्दी बीमारी पकड़ लेती है जैसे सर्दी, जुकाम, वायरल इन्फेक्शन उनको इसके सेवन से लाभ मिलेगा।
  18. इसके सेवन से आपकी भूख बढ़ेगी। 
  19. इसका सेवन करना महिलाओ के लिए बहुत लाभकारी होता है क्योकि इसके सेवन से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आप एनीमिया जैसे रोगो से बचे रहते हो। 
  20. मोटापा कम करना चाहते हो तो इसका सेवन करे लाभ मिलेगा। 
  21. अगर आपको टी बी की बीमारी है जिसके कारण आपको काफी कमजोरी आ गई है या यह बीमारी बार बार आ रही है तो आपको चिलगोज़े का सेवन दूध के साथ सुबह शाम करना चाहिए लाभ मिलेगा।

    pine nuts benefits

चिलगोजे खाने से सम्बंधित सवाल / जवाब

चिलगोजे की तासीर कैसी होती है?

चिलगोजे की तासीर गर्म होती है इसलिए इसकी ज्यादा मात्रा में सेवन से बचे।

चिलगोजे के सेवन से पहले ध्यान देने योग्य बाते क्या है?

  • अगर आपको किसी भी प्रकार के नट्स के सेवन से एलर्जी है तो इसके सेवन से पहले चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले। 
  • चिलगोज़े का अधिक मात्रा में सेवन से बचे वरना फायदे की बजाए नुकसान हो सकता है। 
  • अगर आप गर्भवती है या आप स्तनपान करवाती है तो इसके सेवन से पहले  चिकित्सक का परामर्श अवश्य ले।  

चिलगोजे की कितनी मात्रा का सेवन लाभदायक होता है?

  • चिलगोजे की 3 – 6 ग्राम (छोटी आधा चम्मच पाउडर) की मात्रा का दूध के साथ सुबह शाम सेवन करना लाभकारी होता है। 
  • 5 – 7 दाने चिलगोजे के खा सकते है। 
  • अगर आपको थकान या किसी भी प्रकार की कमजोरी बनी रहती है तो आप 5 – 7 दाने चिलगोजे, 1 छुआरा, 1 अंजीर ले। इन्हे आप सुबह शाम दूध के साथ खाए तो आपकी कमजोरी, थकावट दूर हो जाएगी।  

Leave a Reply