हम रोज अपने आस पास कई तरह के पेड़ पौधे देखते रहते है। हर पौधा अपने अंदर कई गुण छुपाए हुए होता है, जिसका अक्सर हमे पता नहीं होता है। इसी तरह का एक पौधा है पत्थरचट्टा जिसे ज़ख्म ए हयात और पाषाणभेद भी कहा जाता है। यह बाहर के जख्म के साथ साथ अंदर के जख्म भी ठीक करता है। यह पौधा अपने पत्ते से ही उग जाता है बस इसका पत्ता लेकर उसे हलकी सी मिट्टी से ढक दो, पत्ते के किनारे से ही पौधा उगना शुरू हो जाता है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है पर यह आपकी देखभाल बहुत अच्छे से करता है यह आपके लिए बहुत अच्छी औषधि है। ज्यादातर लोग यही जानते है की यह पत्थरी निकालने के काम आता है पर आज हम इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से पत्थरचट्टा के अन्य औषधि लाभों के बारे में भी जानेंगे ताकि आप अन्य बीमारियों में भी इसका उपयोग कर सको।
पत्थरचट्टा (Pathar Chatta) के फायदे
- पत्थरचट्टा पत्थरी निकालने की एक अद्भुद औषधि है। पत्थरचट्टा गुर्दे की पत्थरी को तो निकाल ही देता है साथ ही साथ अगर पित्ताशय (Gall bladder) में भी छोटी छोटी पत्थरी हो तो उन्हे भी निकालने में पत्थरचट्टा बहुत काम का है। जिनके पत्थरी हो वे
- पत्थरचट्टा के पत्ते अगर छोटे हो तो 2 पत्ते और अगर बड़ा हो तो 1 पत्ता खाली पेट सुबह शाम चबा चबाकर खाए।
- आप 2 – 3 पत्तो की चटनी बनाकर भी खा सकते है।
- आप इसके पत्तो का रस निकाल कर रोज पिए फायदा होगा या
- आप 2 – 3 पत्ते ले और 1 – 1.5 गिलास पानी में उबाल ले जब पानी 1/4 (एक चौथाई) रह जाए तो इसे गुनगुना पी ले आपकी पत्थरी निकल जाएगी साथ ही साथ दुबारा पत्थरी होने से भी बचाव होगा। ऑपरेशन ना कराए पत्थरचट्टे का प्रयोग करे।
- अगर पत्थरी पित्ताशय (Gall bladder) में है तो आप इन तरीको में से जो भी आप अपनाये उसमे आप आधा चम्मच शहद और असली शिलाजीत (माचिस की तिल्ली से डीप करके जितनी आए, ज्यादा न ले) मिलाकर ले। अगर पत्थरी छोटी हुई तो निकल जाएगी अगर बड़ी हुई तो पित्ताशय से निकलनी मुश्किल होती है। आपको इसके साथ शिलाजीत और शहद इसलिए लेना पड़ता है क्योकि इससे आपके शरीर में गर्मी बनेगी और आपका पित्त बनेगा, फिर पित्त के साथ मिलके ही पथरी पित्ताशय से बाहर निकलेगी।
- अगर आपके शरीर में कही पर फोड़ा निकल आया है, वो पक नहीं रहा है तो आप पत्थरचट्टा के पत्ते को हल्का सा गर्म करके बांध दे आराम मिल जायेगा।
- अगर आपके शरीर में कही पर सूजन आ गई है तो आप पत्थरचट्टा के पत्ते को हल्का सा गर्म करके बांध दे लाभ मिलेगा, सूजन खत्म हो जाएगी।
- अगर आपके शरीर में कही चोट लग जाए तो उसपर भी आप इसे बांध दे आराम मिलेगा चोट को ठीक करने में मदद करेगा।
- अगर कोई कीड़ा, मधुमक्खी काट ले तो उसपर भी आप पत्थरचट्टा के पत्ते को बांध दे आराम मिलेगा।
- अगर आपको पेशाब करते समय किसी भी तरीके की परेशानी हो रही है तो आप पत्थरचट्टे के पत्तो का जूस 15 – 20ml रोज पिए कुछ ही दिनों में आराम आ जाएगा।
- पत्थरचट्टे के पत्तो का जूस सर्दी, जुकाम और अस्थमा के लिए बहुत ही अच्छा है। पत्थरचट्टा का 10ml जूस आप शहद के साथ ले फायदा होगा।
- कान में दर्द होने पर आप इसके पीले पत्तो का रस 2 – 3 बूंद कान में डाले आराम मिलेगा।
- अगर आपके डैंड्रफ है तो आप नारियल तेल में पत्थरचट्टा के पत्तो का 5 – 7 बूंद रस मिलाकर बालो की जड़ो में लगाओ, बहुत जल्द आपके डैंड्रफ खत्म हो जाएगी।
- अगर आप पत्थरचट्टा के पत्तो के रस की 8 – 10 बूंदे पानी में मिलाकर पीते हो तो आपका हाई ब्लड प्रेशर नार्मल हो जायेगा।
- अगर आपके सर में दर्द है तो इसके पत्ते को माथे पर रखने से आराम आ जाता है।
- जिनके अल्सर हो जाता है उनके लिए भी यह बहुत अच्छा है।
