आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से खजूर के 21 स्वास्थ्य लाभ – 21 Health Benefits of Dates बताएंगे जिन्हे जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में इसे अवश्य शामिल करेंगे और अपने शरीर को मजबूती देंगे। खजूर के पेड़ गर्म जलवायु वाले प्रदेशो में अधिक मात्रा में पाए जाते है। भारत के कुछ प्रदेशो में भी इसके पेड़ पाए जाते है पर इन पर लगने वाले खजूर निम्न कोटि के माने जाते है क्योकि इन्हे जो जलवायु चाहिए वो यहां पर उपलब्ध नहीं है। ईरान, इराक, सीरिया जैसे देशो की जलवायु खजूर के पेड़ो और फलो के लिए अनुकूल होती है इसलिए यहां के खजूर उच्च कोटि के माने जाते है। यह एक रेगिस्तान का फल होता है जिसमें प्यास बुझाने की क्षमता होती है। इसका फल जब पक जाता है तो उस समय यह रसदार होता है। सूखने के बाद इस फल को छुआरे के नाम से जाना जाता है। खजूर के 21 स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए इस पोस्ट को अवश्य पढ़े और लाभ उठाए।
खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?
खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
- ऊर्जा (Energy)
- आयरन (Iron)
- कार्बोहाइडेट (Carbohydrate)
- चूना (Lime)
- फॉस्फोरस (Phosphorus)
- प्रोटीन (Protein)
- फाइबर (Fiber)
- जिंक (Zinc)
- कैल्शियम (Calcium)
- पोटैशियम (Potassium)
- मैग्नीशियम (Magnesium)
- मैंगनीज (Manganese)
- विटामिन A, B, C (Vitamin A, B, C) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
खजूर के 21 स्वास्थ्य लाभ – 21 Health Benefits of Dates
- खजूर का सेवन रक्त पित्त और वात पित्त रोगो में करना लाभदायक होता है।
- इसके सेवन से शरीर की धातुओं को बल मिलता है।
- खजूर में प्यास बुझाने की क्षमता होती है साथ ही इसके सेवन से भूख भी शांत हो जाती है।
- इसके सेवन से थकावट तो दूर होती ही है साथ ही शरीर में शक्ति का भी संचार होता है।
- इसके सेवन से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है।
- इसके सेवन से कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- इसका सेवन शक्तिदायक और बलवर्धक माना जाता है इसके सेवन से कमजोरी और शरीर में वजन की कमी की शिकायत दूर होती है।
- पेट के रोगो में इसका सेवन लाभदायक होता है जैसे पेट के कीड़ो का अंत, पेट में जलन आदि
- इसका फल ही नहीं बीज भी गुणकारी होता है। अगर किसी का गर्मियों में मुँह सूखता रहता हो तो इसके बीज को मुँह में रखने मात्र से प्यास की शिकायत दूर हो जाती है।
- छुआरे को घी में भूनकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करने से खासी और बलगम की शिकायत में आराम मिल जाता है।
- अगर इसकी पर्याप्त मात्रा को गर्म जल के साथ सेवन करेंगे तो इससे खासी जुकाम तो दूर होगा ही साथ ही रक्त की शुद्धता भी बढ़ जाएगी।
- खजूर खाने के बाद दूध पीने से शरीर की शक्ति में वृद्धि काफी बढ़ जाती है।

- खजूर के पेड़ से निकलने वाला रस जिसे ताड़ी कहा जाता है इसके सेवन करने से पेट के रोगो में लाभ मिलता है।
- इसके पेड़ से जो गोंद मिलता है वह गोंद अतिसार रोग में बहुत फायदेमंद होता है।
- अगर आप इसके बीजो से तैयार मंजन का प्रयोग करोगे तो आपके दांत मजबूत हो जाएंगे साथ ही उनकी चमक भी बढ़ जाएगी।
- इसकी चटनी का सेवन करने से भूख बढ़ जाती है क्योकि इसके सेवन से भोजन का पाचन ठीक से होता है।
- इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आपको कई रोगो से बचाने में मदद करते है।
- इसमें कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो की आपकी हड्डियों को मजबूती देता है।
- इसमें विटामिन C काफी मात्रा में पाया जाता है जो की आपकी त्वचा को सुन्दर और मुलायम बनाने में मदद करता है। इससे आपका चेहरा चमक जाता है, चेहरे पर लालिमा आ जाती है।
- खजूर के सेवन से यौन रोगो में लाभ मिलता है। इसके सेवन से शरीर की धातुओ को मजबूती मिलती है।
- महिलाओ को भी इसका सेवन करना लाभदायक होता है। इसके सेवन से उनके शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है।
खजूर के सेवन से सम्बंधित सवाल / जवाब
खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है।
खजूर का सेवन दूध के साथ करने से इसका लाभ कई गुणा बढ़ जाता है इसलिए खजूर का सेवन दूध के साथ करना अच्छा होता है।
खजूर / छुआरे का पर्याप्त मात्रा में ही सेवन करना हितकर होता है क्योकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए अधिक मात्रा में सेवन करने से इसको पचाना मुश्किल हो सकता है जिसका दुष्परिणाम भी झेलना पढ़ सकता है।
खजूर के 21 स्वास्थ्य लाभ पोस्ट का निष्कर्ष:
खजूर (Dates) न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर में मौजूद फाइबर, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व आपके पाचन को बेहतर बनाते हैं, हड्डियों को मजबूत करते हैं और आपकी सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। इसके साथ ही खजूर ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आपको पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है। मैं आशा करता हूँ की “खजूर के 21 स्वास्थ्य लाभ – 21 Health Benefits of Dates” पोस्ट आपके काम की होगी और आपको पसंद आई होगी।

Pingback: अंजीर खाने के अद्भुत फायदे – Amazing Benefits of Figs
Pingback: खीरा खाने के लाभ और हानि – Benefits and Side Effects of Cucumber
Pingback: नारियल सेवन के 23 प्रमुख लाभ
Pingback: लहसुन के औषधीय गुण और फायदे
Pingback: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सुपरफूड्स और घरेलू नुस्खे
Pingback: दूध पीने के 7 अद्वितीय तरीके - 7 Unique Ways to Drink Milk
Pingback: महिलाओं की आम स्वास्थ्य समस्याएं और उनके घरेलू समाधान