अगर आप भी साफ और चमकदार त्वचा चाहते हो तो त्वचा को क्रीम पाउडर की मदद से केवल बाहर से चमकाना काफी नहीं होगा। अच्छी त्वचा के लिए आपको अपने शरीर को अंदर से मजबूत करना पड़ेगा जिसके लिए आपको पोषक तत्वों की जरूरत पड़ेगी। आपको अंदर से त्वचा को हैल्थी करने के लिए अपनी डाइट में संतुलित खाने के साथ साथ आहार में सही पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स का ध्यान रखना पड़ेगा। सही पोषक तत्वों से युक्त भोजन करने से ही आपकी त्वचा नेचुरल तरीके से ग्लो करेगी फिर आपको किसी भी क्रीम, पाउडर आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते है की स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए 7 आवश्यक पोषक तत्त्व कौन से है जो आपको अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए।
विटामिन C वाले खाद्यान अपनी डाइट में शामिल करे ताकि आपकी त्वचा चमकदार और जवां बनी रहे
त्वचा को लम्बे समय तक चमकदार और जवां बनाए रखने के लिए विटामिन C बहुत जरूरी और लाभकारी होता है इसलिए विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए आपको निम्बू, कीवी, संतरा, लीची, अंगूर, आंवला, अनानास, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी, पपीता, आम, अमरुद, टमाटर, आलू, शिमला मिर्च, गोभी, ब्रॉक्ली आदि का सेवन करना चाहिए। विटामिन C के सेवन से आपकी त्वचा को कई फायदे मिलते है जैसे :-
- जब हमारा शरीर अंदर से मजबूत होगा तब हमारी त्वचा की चमक अपने आप ही बढ़ जाती है इसलिए हमे विटामिन C रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए जो की हमारी त्वचा को अंदर से निखारता है और हमारी त्वचा को दाग-धब्बों से दूर रखता है।
- इसके सेवन से स्किन लम्बे समय तक झुर्रियों से बची रहती है और आप लम्बे समय तक जवां दिखते हो।
- यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है और हमारी त्वचा को हर प्रकार के इन्फेक्शन से दूर रखता है।
- यह Scurvy बीमारी से बचाता है जैसे बाल झड़ना, मसूड़ों का सूजना और खून आना, थकान बने रहना आदि।
- विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है इसके पर्याप्त मात्रा में सेवन से हम अपनी त्वचा को धूप और प्रदूषण से बचा सकते है।
इस पोस्ट को भी पढ़े :-
विटामिन A वाले खाद्यान अपनी डाइट में शामिल करे ताकि आपकी त्वचा हेल्दी और दाग-धब्बों से मुक्त रहे
विटामिन A को हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता है इसलिए हमे अपनी डाइट में विटामिन A से भरपूर खाद्यानों को शामिल करना चाहिए ताकि हमारे शरीर में इस विटामिन की कमी ना हो। विटामिन A की कमी को पूरा करने के लिए आपको गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, सलाद पत्ता (Lettuce), टमाटर, पपीता, आम, खरबूजा, खुबानी (Apricot), एवोकाडो, तरबूज, अमरुद, दूध, अंडे, मछली, लिवर आदि का सेवन करना चाहिए। विटामिन A के सेवन से आपकी त्वचा को कई फायदे मिलते है जैसे :-
- सेल्स का पुनर्निर्माण करके त्वचा को रिपेयर करने का काम करता है।
- अगर आप मुंहासों और झाइयों से परेशान हो या आप इनसे लम्बे समय तक अपनी स्किन को बचाना चाहते हो तो आपको विटामिन A वाले खाद्यानों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
- आपकी त्वचा को टैनिंग से बचाने में भी मदद करता है।
- इससे आपकी त्वचा पर उम्र का असर कम पड़ता है और आपकी त्वचा लम्बे समय तक जवां बनी रहती है।
- ऑयली त्वचा से बचने के लिए आपको विटामिन A रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योकि यह त्वचा में ऑयल के प्रोडक्शन को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
इस पोस्ट को भी पढ़े :-
विटामिन E वाले खाद्यान अपनी डाइट में शामिल करे ताकि आपकी त्वचा को नमी और कोमलता मिले
विटामिन E त्वचा की सेहत को सुधारने में अहम भूमिका निभाता है इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको ब्रोकली, बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, पालक, एवोकाडो, जैतून के तेल का सेवन करना चाहिए। विटामिन E के कई फायदे होते है जैसे :-
- विटामिन E में एंटी-एजिंग गुण होती है। यह फ्री रेडिकल्स से बचाकर एजिंग प्रक्रिया को धीमा करता है।
- यह त्वचा को मॉइस्चर देने का काम करता है। आपकी त्वचा में नमी बनाए रखता है।
- यह झुर्रियों को कम करके आपको लम्बे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करता है।
- त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।
- सूर्य की किरणों से होने वाली हानि से बचाता है।
इस पोस्ट को भी पढ़े :-
जिंक युक्त खाद्यान अपनी डाइट में शामिल करे ताकि एक्ने और इंफ्लेमेशन को कम या इनसे बचा जा सके
जिंक हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। जिंक हमे सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, चना, मसूर दाल, काजू, मशरूम, फलियाँ, नट्स, मीट आदि से मिलता है। इसके सेवन से हमे कई फायदे मिलते है जैसे :-
- सूर्य किरणों से त्वचा को बचाने में मदद करता है।
- त्वचा को अधिक तेलिय और बहुत अधिक शुष्क होने से बचाता है।
- बालों को मजबूती देता है और उन्हें झड़ने से बचाता है, साथ ही डैंड्रफ होने से बचाता है।
- बालों की अच्छी ग्रोथ में भी सहायक होता है।
इस पोस्ट को भी पढ़े :-
ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्यान अपनी डाइट में शामिल करे ताकि आपकी त्वचा मुलायम और झुर्रियों से बची रहे
ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है अगर किसी के शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी हो तो उस व्यक्ति को अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, मछली, सोयाबीन और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके बहुत सारे फायदे होते है जैसे :-
- त्वचा में ड्राईनेस नहीं आने देता है त्वचा में नमी बनाए रखता है।
- इसके सेवन से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है इससे स्किन सेल्स को मजबूती मिलती है।
- हार्ट और ब्रेन के लिए बहुत अच्छा होता है।
- आँखों के लिए फायदेमंद होता है।
- जॉइंट की अच्छी हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है।
इस पोस्ट को भी पढ़े :-
बायोटिन (विटामिन B7) वाले खाद्यान अपनी डाइट में शामिल करे ताकि आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बने
बायोटिन (विटामिन B7) पानी में घुल जाने वाला खनिज है यह शरीर में जमा (Store) नहीं होता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी पोषक तत्व है। विटामिन B7 हमारी त्वचा, बालों व नाखूनों की अच्छी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है।
बायोटिन (विटामिन B7) के फायदे
-
- यह स्किन समस्याओं से बचाव करता है।
- नेचुरल ग्लो लाने में यह मदद करता है।
- अगर हमारे शरीर में इसकी कमी होगी तो हमारे बाल झड़ने लग जाते है और बाल बहुत पतले भी हो जाते है।
- इसकी कमी से हमारे नाखूनों का विकास ठीक से नहीं होता है।
बायोटिन (विटामिन B7) की कमी हो तो फलियां, मशरूम, शकरकंद (Sweet Potato), मेवे और बीज, अखरोट, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, केला, एवोकाडो, दूध, मछली, चिकन लीवर, अंडे आदि का सेवन करना चाहिए। अगर आपके शरीर में इस खनिज की कमी ना हो तो विटामिन B7 के किसी भी सप्लीमेंट का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करे वरना आपको नुकसान भी हो सकता है।
इस पोस्ट को भी पढ़े :-
पर्याप्त मात्रा में पानी पिए ताकि आपकी त्वचा की नमी बनी रहे
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा को कई फायदे मिलते है जैसे : –
- त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन में ड्राईनेस नहीं आती है।
- त्वचा में नेचुरल ग्लो आ जाता है।
- त्वचा में कसावट बनी रहती है, स्किन को लटकने से बचाता है।
- झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
- शरीर से विष को बाहर निकालने में मदद मिलती है जिससे त्वचा हेअल्थी रहती है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर की गर्मी को संतुलित किया जा सकता है। शरीर में अधिक गर्मी होने के कारण होने वाले फोड़े, फुंसी या मुहासों से अपनी त्वचा को बचाया जा सकता है।
शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के आसान तरीके
- दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- नारियल पानी और हर्बल टी भी अच्छे विकल्प हैं।
- खीरे का सेवन करे। खीरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें 95% पानी होता है जो की आपके शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर में शीतलता और तरावट बनी रहती है।
- टमाटर खाए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा, साथ ही इसमें प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटाश , विटामिन A , B और C जैसे तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है जोकि आपकी त्वचा में चमक और ग्लो लाने में मदद करता है।
- पत्तागोभी में भी हाई वाटर कंटेंट होने के साथ साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन A, B और C पर्याप्त मात्रा में होती है।
- मूली खाने से भी शरीर में तरावट तो आती ही है साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
- तरबूज खाने से भी शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके सेवन से शरीर को दो गुना हाइड्रेशन प्राप्त होता है।
- पालक के सेवन से शरीर की पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है, साथ ही इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व भी पाए जाते है जो की शरीर को मजबूत करने में और आपकी त्वचा को साफ व चमकदार बनाने में मदद करेंगे।
- दही में हाई वाटर कंटेंट होता है, साथ ही साथ इसमें फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन डी आदि पोषक तत्व भी पाए जाते है। जिससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है।
- केला, शिमला मिर्च, सलाद पत्ता और बेबी कैरेट्स का सेवन करना भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के अच्छे विकल्प है
इस पोस्ट को भी पढ़े :-

