बाहर से कठोर अंदर से नरम और जल से भरा हुआ “नारियल” यह विश्व में सर्वाधिक उगाए जाने वाले वृक्षों में से एक है। यह खजूर जाति का पेड़ है। नारियल की पैदावार में भारत का दूसरा स्थान है। जैसा की आपको पता होगा, नारियल का धार्मिक, सांस्कृतिक और दैनिक जीवन में बहुत महत्व होता है साथ ही स्वास्थ के लिए नारियल की गिरी का सेवन और नारियल पानी का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। कच्चे “नारियल का जल” शीतल, स्वादिष्ट, प्यास को शांत करने वाला, ह्रदय के लिए लाभदायक होता है। “नारियल की गिरी” को शीतल, बलवर्धक, मूत्राशय शोधक, वात, पित्त को दूर करने वाला माना जाता है। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से नारियल सेवन के 23 प्रमुख लाभ जानेंगे ताकि आप इसके सेवन से लाभ प्राप्त कर सको।
नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?
नारियल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
कॉपर (Copper)
सेलेनियम (Selenium)
लौह तत्व (Iron)
कैल्शियम (Calcium)
प्रोटीन (Protein)
फैट (Fat)
पौटेशियम (Potassium)
मैग्नीशियम (Magnesium)
फॉस्फोरस (Phosphorus)
जिंक (Zinc)
फोलेट (Folate)
विटामिन C (Vitamin C) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
नारियल का पानी और गिरी सेवन के लाभ
- नारियल में बहुत सारा पानी होता है जिसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है साथ ही अगर किसी का मुँह हमेशा सूखा सा रहता है उसमें भी लाभ मिलता है।
- अगर किसी को उल्टी या दस्त हो रहे हो तो उसके लिए नारियल पानी का सेवन करना लाभदायक माना जाता है।
- थकावट होने पर नारियल पानी का सेवन करे थकावट दूर होगी।
- इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
- ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। नारियल का पानी और गिरी किसी का भी सेवन करना लाभकारी होता है।

- ज्यादा मात्रा में शराब पीने से हैंगओवर हो गया हो तो नारियल पानी का सेवन करे लाभ मिलेगा।
- इसके सेवन से वजन और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
- इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है इसलिए थोड़ी मात्रा में इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
- इसके सेवन से बढ़ती उम्र का शरीर पर प्रभाव कम करने में मदद मिलती है।
- जिनकी त्वचा पर रूखापन, सूखापन या खुश्की ज्यादा होती है उनके लिए इसका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।
- इसके सेवन से हमारी त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है।, चेहरे पर झुर्रिर्या और पिम्पल्स को होने से यह रोकता है।

- सूखे नारियल में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है जोकि हमारी हड्डियों को मजबूती देता है। इसके सेवन से हमारी हड्डिया कमजोर नहीं पड़ती है।
- इसके सेवन से गठिया के दर्द को होने से रोकने में मदद मिलती है।
- दांतो की मजबूती के लिए भी इसका सेवन करना काफी लाभकारी होता है।
- इसके सेवन से हमारी प्लेट्सलेट कम नहीं होती है जो की अक्सर डेंगू या मलेरिया होने पर कम हो जाती है। इसके नियमित सेवन से यह हमारी प्लेट्सलेट को कम होने से काफी हद तक रोकता है।
- जिनको पेशाब में जलन की समस्या हो या पेशाब रुक रुक कर आता हो उन्हे इसका सेवन अवश्य करना चाहिए लाभ मिलेगा और रोग से छुटकारा मिलेगा।
- इसके सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलेगा। जिन्हे कब्ज की शिकायत रहती है उन्हे इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
- जिन्हे अक्सर सिर में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें नारियल का पानी या गिरी का नियमित सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे उनके सिर की नसों को मजबूती मिलेगी और सिर के दर्द में धीरे धीरे कमी आती जाएगी और यह ठीक हो जायेगा।

- इसके सेवन से हमारे बालो को मजबूती मिलती है इससे हमारे बाल घने और सूंदर बने रहते है।
- अगर किसी भी कमी या बीमारी से शरीर सूखने लग गया हो तो नारियल पानी और गिरी का सेवन करे लाभ मिलेगा। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व और मिनरल्स होते है जो की आपके शरीर को मजबूती देंगे और इस सूखे रोग से आपको निकाल लेंगे बस आप नियमित रूप से इसका सेवन करे।
- इसके सेवन से वायु से जुडी समस्याओ / रोगो में लाभ मिलता है।
- इसके सेवन से रक्त विकार को दूर करने में मदद मिलती है।
- गर्भवती महिलाओ को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए इससे गर्भवती महिला और उसके शिशु दोनों को लाभ मिलेगा, दोनों को ताकत मिलेगी।

नारियल का सेवन कैसे करना चाहिए?
नारियल का सेवन हम कई प्रकार से कर सकते है जैसे
- गर्मियों में हम नारियल पानी पी सकते है।

- इसकी गिरी का सेवन कर सकते है।
- नारियल की चटनी बनाकर सेवन कर सकते है।
- नारियल के तेल का सेवन कर सकते है।
- नाक में दो – दो बूंद नारियल तेल डाल सकते है और
- शरीर की मालिश करके हम इसके लाभ ले सकते है।

Pingback: ग्लोइंग स्किन के लिए 10 सबसे बेहतरीन सुपरफूड्स