You are currently viewing मूली खाने के फायदे – Benefits of Consuming Radish

मूली खाने के फायदे – Benefits of Consuming Radish

आजकल लोग छोटी छोटी बीमारी के लिए अस्पताल या तरह तरह की दवाइयों के सेवन करने की ओर जाने लगते है, जबकि उनके आसपास या यु कहे की उनकी रसोई में ही उसका इलाज मौजूद होता है, जो बिना किसी नुकसान के बीमारी को ठीक करने में सक्षम होता है सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां आती है, जो हमारे लिए अनेक प्रकार से फ़ायदेमंद होती है, साथ ही कई बीमारियों को ठीक करने में सक्षम भी होती है उन्ही में से एक है “मूली” जोकि हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। आज हम इस लेख के माध्यम से मूली के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे  

जैसा की हम जानते है की मूली जमीन के नीचे उगती है और इसके पत्ते जमीन के ऊपर। ज्यादातर हम लोग मूली को खा लेते है और उसके पत्तो को फेंक देते है, पर क्या आपको मालूम है की मूली के पत्तो में मूली से ज्यादा पोषक तत्व होते है इसलिए हमे मूली के पत्तो को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि सलाद के रूप में इसका सेवन करना चाहिए मूली सेवन के लाभ

मूली में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?

मूली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
प्रोटीन (Protein)
कैल्शियम (Calcium)
आयोडीन (Iodine)
आयरन (Iron)
सोडियम (Sodium)
फाइबर (Fiber)
फासफोरस (Phosphorus)
क्लोरीन (Chlorine)
मेग्नेशियम (Magnesium)
पोटेशियम (Potassium)
जिंक (Zinc)
विटामिन A,B, C (Vitamin A, B, C) जैसे सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

मूली खाने के फायदे

  1. मूली कई प्रकार के रोगो को ठीक करने में सक्षम होती है। दिखने में तो मूली सफेद होती है पर यह शरीर को लालिमा प्रदान करती है। वैसे तो हम मूली का सेवन कई तरह से कर सकते है जैसे पराठे, अचार, रायता, सब्जी आदि पर मूली को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। 
  2. मूली शरीर से विषैली गैस कार्बन डाइऑक्साइड को निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है। 
  3. मूली के सेवन से हमारे दांत मजबूत होते है साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। 
  4. अगर किसी के पेट में कीड़े हो तो उसे मूली का सेवन करना चाहिए फायदा मिलेगा साथ ही पेट के घाव भी ठीक हो जाएंगे। 
  5. इसके सेवन से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है।normalize blood pressure naturally 
  6. इसके सेवन से बवासीर और ह्रदय रोग में फायदा मिलता है। 
  7. इसके रस का सेवन करने से मूत्र सम्बन्धी रोगो में लाभ मिलता है। 
  8. अगर किसी को पीलिया की शिकायत हो तो उसे मूली का सेवन करना चाहिए लाभ मिलेगा। 
  9. सिर में अगर जुए हो गई हो तो पानी में मूली का रस मिलाकर सर धोए जुए मर जाएंगी। 
  10. मूली का रोज सेवन करने से रंग निखरता है, खुश्की दूर होती है साथ ही खून साफ़ होता है। इसकी वजह से चहरे पर झाईया नहीं पड़ती है और कील मुंहासे साफ़ हो जाते है। 
  11. सर्दी जुकाम होने पर मूली के बीज का चूर्ण खाना चाहिए लाभ मिलता है। 
  12. मूली के पत्ते चबाने से हिचकी आना बंद हो जाती है। 
  13. मोटापा कम करने के लिए मूली का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके रस में काला नमक और निम्बू का रस मिलाकर रोज सेवन करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है साथ ही शरीर सुडौल भी बन जाता है। reduce weight naturally
  14. मूली को एक हफ्ते तक कांजी में डालकर सेवन करने से बढ़ी हुई तिल्ली ठीक हो जाती है। 
  15. हल्दी के साथ मूली का सेवन करने से बवासीर में लाभ मिलता है। 
  16. अगर आपको भूख नहीं लगती हो तो एक कप मूली के रस में एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर सेवन करे, खुलकर भूख लगेगी और पेट सम्बन्धी सभी रोग नष्ट हो जाएंगे।
  17. अगर हीमोग्लोबिन कम हो / रक्त कम बनता हो तो मूली के रस में समान मात्रा में अनार का रस मिलाकर सेवन करे लाभ मिलेगा। 
  18. मूली इम्यूनिटी बूस्टर होती है क्योकि इसमें विटामिन C की काफी मात्रा होती है। इसके अलावा मूली का सेवन फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
  19. मूली के सेवन से डैमेज सेल्स रिपेयर होते है और रेड ब्लड सेल्स बढ़ते है।
  20. इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल रहता है।

मूली खाने से सम्बंधित सवाल / जवाब

मूली और इसके पत्तो का सेवन खाने के साथ या खाने के बाद करना विशेष रूप से फायदेमंद होता है।  इसके सेवन से भोजन आराम से पच जाता है। मूली की  सब्जी, अचार, पराठे बनाने की बजाए कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। 

साधारणत: लोग मोटी मूली खाना पसंद करते है क्योकि खाने में यह स्वादिष्ट होती है पर स्वास्थ, पोषक तत्वों की दृष्टि से छोटी, पतली और चरपरी मूली खाना ज्यादा अच्छा होता है। ऐसी मूली वात, कफ, पित्त (त्रिदोष) नाशक होती है और मोटी मूली त्रिदोष कारक होती है। 

ज्यादातर लोग मूली को खा लेते है और उसके पत्तो को फेंक देते है या पशु को खिला देते है पर मूली के पत्तो में मूली से ज्यादा पोषक तत्व होते है इसलिए हमे मूली के पत्तो को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि सलाद के रूप में इसका सेवन करना चाहिए, स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होते है। 

This Post Has 3 Comments

Leave a Reply