फूल गोभी और पत्ता गोभी मुख्य रूप से शीत ऋतु की सब्जी है। गोभी अनेक गुणों से भरपूर होती है। इसकी फसल नमी युक्त और ठंडे वातावरण में अच्छी होती है। इसका सेवन सलाद के रूप में कच्चा और सब्जी के रूप में पका कर किया जाता है। अगर आपको इसके पूरे फायदे लेने है तो आपको इसे सलाद के रूप में कच्चा सेवन करना चाहिए। गोभी को पकाने के बाद इसके पौष्टिक तत्व और विटामिन नष्ट हो जाते है। अगर आप कच्ची गोभी का सेवन करते हो तो वो पकी हुई गोभी की तुलना में जल्दी पच जाती है। आज हम आपको गोभी के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताएंगे।
गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व कौन से है?
गोभी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे –
जल (Water)
प्रोटीन (Protein)
फाइबर (Fiber)
कैल्शियम (Calcium)
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)
फॉस्फोरस (Phosphorus)
आयरन (Iron)
पोटेशियम (Potassium)
ज़िंक (Zinc)
कॉपर (Copper)
कैरोटिन (Carotene)
थायेमिन (Thiamine)
नियासिन (Niacin)
राइबोफ्लेविन (Riboflavin)
विटामिन B1, B2, B3, B5, C (Vitamin B1, B2, B3, B5, C) जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
गोभी खाने के 15 फायदे
- गोभी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो समय से पहले आने वाली वृद्धावस्था को रोकते है और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।
- गोभी में पाया जाने वाला “टारट्रोनिक” नामक एसिड शरीर में चर्बी एवं अन्य पदार्थो को इकट्ठा होने से रोकता है।
- गोभी में सल्फर और क्लोरीन घटको की मात्रा अच्छी होती है जिसके कारण इसके सेवन से शरीर की गंदगी साफ़ हो जाती है पर यह तभी अच्छे से होगा जब आप इसका सेवन कच्चा सलाद के रूप में करोगे।
- इसका नियमित रूप से सलाद के रूप में सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

- पेट के अल्सर से पीड़ित व्यक्ति अगर भोजन के बाद दिन में तीन बार गोभी का रस पिए या कच्ची गोभी का सेवन करेगा तो फायदा मिलेगा।
- कैंसर के रोगियों के लिए कच्चा गोभी सलाद के रूप में खाना काफी फायदेमंद रहता है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
- आपकी मांसपेशिया अगर अधिक सख्त या मुलायम हो गई है, आपको हाथ पैर की मूवमेंट में दिक्कत हो रही है तो आप पत्ता गोभी को सलाद के रूप में खाए या इसका सूप बनाकर पिए आपकी मांसपेशियों को ताकत मिलेगी।
- अगर आपको अपना वजन कम करना है तो पत्ता गोभी को सलाद के रूप में खाए फायदा मिलेगा।
- पत्ता गोभी को सलाद के रूप में खाने से चेहरे की चमक बनी रहती है और त्वचा से सम्बन्धी बीमारियों से निजात मिलती है।

- चोट या जले जख्म पर गोभी के पत्ते को गर्म करके या गर्म पानी में धो कर, कपड़े से अच्छे से साफ़ करके चोट पर लगाने से फायदा मिलेगा।
- इसमें “विटामिन C” होता है जो रक्त वाहिनियों को मजबूत करने में मदद करता है।
- अगर आप सुबह शाम पत्ता गोभी का सूप बनाकर पियोगे तो आपके शरीर में जमी वसा पिघलकर शरीर से बाहर हो जाएगी और शरीर में कमजोरी भी नहीं आएगी।
- अगर आप पीलिया से पीड़ित है तो गोभी का रस पिए लाभ मिलेगा।
- गोभी का रस पीते रहने से आँखों की कमजोरी दूर होती है।
- इसके सेवन से मोतियाबिंद होने के लक्षणों को रोका जा सकता है।
गोभी खाने से सम्बंधित सवाल / जवाब
फूल गोभी की तासीर ठंडी होती है जिसके कारण यह वायु बनाती है।
यह पचने में भारी होती है साथ ही यह अग्नि को मंद कर देती है। जिनका मेटाबोलिज्म अच्छा है उनके लिए इसका सेवन करना अच्छा होता है पर जिनका मेटाबोलिज्म कमजोर है उन्हे इसका सेवन कम करना चाहिए।
- इसका अधिक मात्रा में सेवन से पेट में वायु बनने की शिकायत हो जाती है।
- गोभी का सेवन करने से कब्ज हो सकती है इसलिए अगर किसी को पहले से ही कब्ज की शिकायत हो उन्हे इसके सेवन से बचना चाहिए या बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
- रात के समय इसके सेवन से बचे क्योकि रात में यह बाई की मात्रा को बढ़ा देती है जिससे दर्दे बढ़ जाती है।
बहुत से लोगो का यह विश्वाश है की पत्ता गोभी के कीड़े दिमाग में जाकर अंडे दे देते है जिससे वहां पर ये बढ़ जाते है और हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाते है पर कई स्टडीज बताती है की
पहली स्टडीज के अनुसार
जिन लोगो के गलत खान पान की वजह से या गलत दिनचर्या के कारण पेट में कीड़े पड़ जाते है वो कीड़े ब्लड के साथ दिमाग तक पहुंच जाते है।
दूसरी स्टडीज के अनुसार
जो लोग सूअर का मांस खाते है उनके अंदर कीड़े होने के चांस ज्यादा रहते है जो की ब्लड के साथ दिमाग तक पहुंच सकते है।
पर कही पर भी पत्ता गोभी के कीड़ो का दिमाग तक पहुंचने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

Pingback: स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए 7 आवश्यक पोषक तत्त्व